Hyundai Exter: बाजार में हुंडई क्रेटा ऑल टाइम हाई डिमांड कार है। हर साल कंपनी इसकी बड़ी संख्या में यूनिट्स की सेल करती है। इसी बीच कंपनी ने माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में सेंध लगाई है। हाल ही में इंडिया में Hyundai Exter को लॉन्च किया गया है। खास बात यह है कि यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।
Hyundai Exter की लंबाई करीब 3,815 mm है
Hyundai Exter की लंबाई करीब 3,815 mm है। जिससे यह बाजार में Tata Punch और Maruti Suzuki Fronx को कड़ी टक्कर देती है। इसके अपर वेरिएंट में सनरूफ और डैशकैम भी ऑफर किया जा रहा है। यह पहली बार है जब हुंडई इस सेगमेंट में अपनी किसी कार में डैशकैम जैसा धांसू फीचर दे रही है।
फाइल फोटो
सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और हिल स्टार्ट असिस्ट
हुंडई की इस दमदार कार में शानदार फीचर्स के अलावा सेफ्टी का भी खासा ध्यान रखा गया है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल, EBD, ABS और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है।
Hyundai Exter में स्टाइलिश डुअल-टोन एलॉय व्हील
Hyundai Exter में स्टाइलिश डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश दिया गया है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में पांच वेरिएंट EX, S, SX, SX(O) और SX(O) दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें सीएनजी वर्जन भी आता है, जिसकी कीमत 8.24 लाख रुपये एक्स शोरूम है। वहीं, कार का टॉप वेरिएंट 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
सीएनजी वेरिएंट 27.1 km/l की माइलेज देता है
यह फाइव सीटर कार है, इसका सीएनजी वेरिएंट 27.1 km/l की माइलेज देता है। Hyundai Exter में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। पेट्रोल में यह कार 20 kmpl की माइलेज देती है। कार में 9 कलर ऑप्शन एटलस व्हाइट, फ़ायरी रेड, रेंजर खाकी, स्टारी नाइट, टाइटन ग्रे, ब्लैक रूफ के साथ रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट, एबिस ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू, कॉस्मिक ब्लू मिलता है।
कार में 1.2-लीटर धाकड़ इंजन दिया गया है
कार में 1.2-लीटर धाकड़ इंजन दिया गया है। यह कार 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। Hyundai Exter में डुअल-टोन एलॉय व्हील दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
12 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
13 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
17 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
18 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines