Hyundai Exter हुई लॉन्च, कम कीमत और धाकड़ फीचर्स, यहां जानें फुल डिटेल

Hyundai Exter launched, suv cars, cars under 6 lakhs, Hyundai Exter price, Hyundai Exter mileage

फाइल फोटो

विज्ञापन

Hyundai Exter: हुंडई ने अपनी माइक्रो एसयूवी कार Exter को लॉन्च कर दिया है। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है।

अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं

कार में सेप्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए है। यह कार 3 साल के लिए स्टैंडर्ड वारंटी पर मिल रही है। Hyundai Exter में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में  अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं।

विज्ञापन
Hyundai Exter, suv cars, cars under 6 lakhs, Hyundai Exter price, Hyundai Exter mileage

फाइल फोटो

Hyundai Exter में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

Hyundai Exter में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। Exter की लंबाई करीब 3,815 mm है। इसमें EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर मिलेंगे जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।

Hyundai Exter 18 से 20 kmpl की माइलेज देगी

अनुमान है कि Hyundai Exter 18 से 20 kmpl की माइलेज देगी। कार में सिंगल पैन सनरूफ मिल सकती है। इसमें डैश कैम मिलेगा, जो सड़क हादसे कम करने और कार चोरी की घटनाओं को कम करने में मददगार होगा। कार में स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप दिए गए हैं। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है। यह कार पांच ट्रिम में मिलेगी।

विज्ञापन

कार में 1.2-लीटर इंजन मिलेगा

इस कार में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Hyundai Exter में स्टाइलिश, डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट के साथ डुअल-टोन पेंट का विकल्प है। यह पांच सीटर कार है। Hyundai Exter में बॉक्सी लुक्स के साथ एच-पैटर्न वाली एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप मिलेंगे।

सीएनजी वर्जन भी मिलेगा

कार में सीएनजी वर्जन भी मिलेगा।  यह कार बाजार में Tata Punch, Maruti Swift, Hyundai Grand i10 Nios, Tata Tigor और Renault Triber को टक्कर देगी। इसमें EX, S, SX, SX(O) और SX(O) पांच ट्रिम मिलेंगे। कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ