Hyundai Exter Knight Edition: देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी अपनीं कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter की एनिवर्सरी के मौके पर इसका Knight Edition भारत में पेश कर दिया गया है । नया एडिशन पूरी तरह से आल ब्लैक थीम में है। अपने सेगमेंट में Exter लगातार ग्रोथ कर रही है। भारत में इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से है। तो चलिए जानते हैं क्या खास और नया है एक्स्टर के नाईट एडिशन में…..और क्या यह वाकई वैल्यू फॉर मनी है ?
चुकानी होगी इतनी कीमत
हुंडई एक्सटर के नाइट एडिशन को दो वेरिएंट में लाया गया है। ये आपको मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन में मिलेगी। इसके SX वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.38 लाख रुपये रखी गई है जबकि इसके SX (O) वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 9.70 लाख रुपये रखी गई है। इसके AMT गियरबॉक्स वेरिएंट की कीमत 9.05 लाख रुपये है तो वहीं टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.43 लाख रुपये रखी गई है।
क्या इंजन में है दम ?
हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 1.2 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन मिलता है जो 81bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। कार में लगा ये इंजन दमदार है।
क्या है खासियत Knight Edition में
Hyundai Exter के Knight Edition को ऑल ब्लैक पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है जो इसे वाकई खूबसूरत बनाता है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी ब्लैक थीम को दिया गया है। ब्लैक कलर के साथ इसके कई हिस्सों पर रेड कलर के इंसर्ट्स देखने को मिलते हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो इसके फ्रंट बंपर, रियर टेलगेट, फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स, स्किड प्लेट पर रेड कलर के इंसर्ट्स देखने को मिलते हैं।
खास बात ये है कि नाइट एडिशन की बैजिंग और एक्सटर के साथ हुंडई के लोगो को भी ब्लैक कलर दिया गया है। इसके अलावा कार के इंटीरियर में भी रेड फुटवेल लाइटिंग, सीट और मैट पर भी इस रेड कलर के इंसर्ट्स देखने को मिलते हैं। हुंडई ने इस नए एडिशन के जरिए Gen Z वर्ग के ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है।
क्या वैल्यू फॉर मनी है एक्स्टर का Knight Edition ?
हुंडई का नाईट एडिशन में बहुत अच्छे फीचर्स देखने को नहीं मिलते…इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। इंजन में कोई बदलाव नहीं है। ऐसे में सिर्फ कुछ कॉस्मेटिक अपडेट वाले इस एडिशन को खरीदना फायदे की डील नहीं है।
यह भी पढ़ें: 26km की माइलेज, एक लाख का डिस्काउंट! Honda लाया गजब ऑफ़र, ऐसे उठायें फायदा
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
7 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
8 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
13 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
14 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines