Hyundai Exter: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई किफायती कीमत में स्टाइलिश कार देने के लिए पहचाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की दो धांसू गाड़ियां हैं Exter और Venue. यह दोनों कारें बेहद अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में आती हैं।
कार में सनरूफ और डैशकैम
Exter में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह कार पांच ट्रिम में आती है। Hyundai Exter शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन है। कार में सनरूफ और डैशकैम का फीचर है। कार में 82 bhp की पावर मिलती है।
कार में 20 kmpl की माइलेज
कार में 20 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प है। कार की लंबाई करीब 3,815 mm है, जिससे सड़क पर इसे कंट्रोल करना और संकरी जगहों से निकालने में परेशानी नहीं होती है। कार में ABS और 6 एयरबैग मिलते हैं। इसमें रियर पार्किंग सेंसर और हिल स्टार्ट असिस्ट दिया गया है। यह कार 114 Nm का टॉर्क देती है। इसकी ब्लैक ग्रिल से अलग लुक देती है।
Hyundai Venue Knight edition लॉन्च
Hyundai Venue शुरुआती कीमत 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम से 13.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में पांच ट्रिम और सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह 5-सीटर कार है, जिसमं 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। हाल ही में कंपनी ने Hyundai Venue Knight edition लॉन्च किया है।
6 स्पीड ट्रांसमिशन का भी विकल्प
कार का दमदार इंजन 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है। कार में 8 इंच का टचस्क्रीन और 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन का भी विकल्प है। कार में ऑटोमैटिक एसी, कूल्ड ग्लवबॉक्स और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैस एडवांस फीचर मिलते हैं।
धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
Hyundai Venue में छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिया गया है। इसमें रियर-व्यू कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। कार में ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी),हिल-होल्ड असिस्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
14 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
16 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
18 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines