Hyundai Exter ev: भारत में आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा। कार कंपनियां भी अब तेजी से इस पर काम कर रही हैं। इस समय टाटा मोटर्स की पंच इलेक्ट्रिक खूब पसंद की जा रही है। ऐसे में अब हुंडई मोटर इंडिया भी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने जा रही है। काफी समय से इस गाड़ी के बारे में खबरें सामने आ रही हैं। अगर आप टाटा पंच इलेक्ट्रिक की जगह किसी और ऑप्शन की तलाश में हैं तो यहां हम आपको Exter ev के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
350 किलोमीटर की रेंज!
हुंडई एक्सटर इस समय पेट्रोल और CNG ऑप्शन में उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई एक्सटर ईवी में 25-30kWh के बैटरी पैक मिल सकता है। फुल चार्ज में यह करीब 300-350km की रेंज दे सकती है। हालांकि हुंडई की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। एक्सटर ईवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। देखा जाए तो हुंडई एक्सटर डिजाइन के मामले में टाटा पंच से कहीं ज्यादा बेहतर नजर आती है।
Hyundai Exter ev के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया जाएगा। सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव ही देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा फीचर्स की बात करें तो इस कार में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इतना ही नहीं सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स, EBD और ब्रेक असिस्ट की सुविधा मिलेगी।
कब होगी लॉन्च
भारत में नई Hyundai Exter ev को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में Exter ev की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच इलेक्ट्रिक से होगा।
यह भी पढ़ें: दमदार अंदाज में आई नई Jeep Wrangler, 100 से ज्यादा मिल चुकी हैं बुकिंग्स, जानें कीमत
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 hr agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
18 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines