Hyundai की इस नई कार का तैयार हुआ EV मॉडल, 350 Km होगी रेंज और कीमत बस इतनी सी!
Edited By Amit Kasana

Hyundai Exter EV will launched soon
Edited By Amit Kasana

Hyundai Exter EV will launched soon
Hyundai Exter EV: सीएनजी के बाद अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में हुंडई ने बड़ा खेल किया है। हाल ही में लॉन्च हुई अपनी सस्ती सीएनजी कार Exter का कंपनी अब इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आने वाली है।
सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल है। नई Hyundai Exter EV की कुछ फोटो भी वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धाकड़ कार एक बार फुल चार्ज होने में लगभग 300 से 350 Km तक चलेगी। अभी इस सेगमेंट में MG Comet EV 7.98 एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। अनुमान है कि हुंडई की यह नई कार 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कंपनी अगले कुछ सालों में एक से एक नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाली है।
फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार के पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि कंपनी अपनी इस कार में करीब 30 kwh की क्षमता वाला बैटरी पैक मिलेगा। फिलहाल जो कार बाजार में मौजूद है उसकी लंबाई 3,815 mm की है।
बीते 10 जुलाई को इस कार को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के एक माह के भीतर इस कार की 50000 से अधिक यूनिट्स की बुकिंग हुई थी। इस कार का दो माह से अधिक वेटिंग पीरियड है। कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिल रही है।

Hyundai Exter EV will launched soon
कार में सनरूफ और डैशकैम दिया गया है। Hyundai Exter में फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार साल 2024 में लॉन्च की जाएगी। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट, प्राइस और डिलीवरी के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
कार में पांच ट्रिम मिलते हैं। कार के पेट्रोल वर्जन में 20 kmpl तक की माइलेज मिलती है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग,रियर पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स हैं। कार में 1.2-लीटर इंजन है, जो जो 114 Nm की टॉर्क पैदा करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: