Hyundai Exter: हुंडई ने अपनी अवेटेड कार Exter को लॉन्च कर दिया है। इस कार के आते ही मार्केट में माइक्रो एसयूवी कार सेगमेंट में तहलका मच गया है। इस नई कार की कम कीमत सुन कई कार कंपनियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। इनमें टाटा, निसान और मारुति जैसी कंपनियां शामिल हैं। Hyundai Exter में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
मिड प्राइस सेगमेंट और फैमिली कारों से सीधी टक्कर
कार एक्सपर्ट के मुताबिक Exter अपने सेगमेंट में सबसे अधिक पटखनी टाटा पंच को दे सकती है। इसके अलावा इस कार की बाजार में पहले से मौजूद निसान मैग्नाईट और मारुति फ्रोंक्स जैसे मिड प्राइस सेगमेंट और फैमिली कारों से सीधी टक्कर होगी।
फाइल फोटो
पहली बार किसी कार में डैश कैम
सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इस कार में डैश कैम दिया है। यह पहली बार है जब हुंडई अपनी सस्ती कार में इंडिया में यह धाकड़ फीचर्स लेकर आई है। डैश कैम से कार चोरी और सड़क दुर्घटना रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों इंजन वर्जन लॉन्च किए गए हैं।
Hyundai Exter में पांच ट्रिम ऑफर किए गए हैं
Hyundai Exter में EX, S, SX, SX(O) और SX(O) पांच ट्रिम ऑफर किए गए हैं। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है।
मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा
Hyundai Exter में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। कार में सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर मिलेंगे जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
फाइल फोटो
Hyundai Exter की लंबाई करीब 3,815 mm है
Hyundai Exter की लंबाई करीब 3,815 mm है। जिससे इसे संकरी जगहों में चलाना और मोड़ाना आसान होगा। यह कार 18 से 20 kmpl की माइलेज देगी। कार में सिंगल पैन सनरूफ दिया गया है। कार में सेप्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए है।
कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं
कार में स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप दिए गए हैं। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है। कार में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं
Hyundai Exter में डुअल-टोन एलॉय व्हील
Hyundai Exter में स्टाइलिश डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट के साथ डुअल-टोन पेंट का विकल्प है। यह पांच सीटर कार है। Hyundai Exter में बॉक्सी लुक्स के साथ एच-पैटर्न वाली एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप मिलेंगे।
इन कार से है मुकाबला
टाटा पंच, निसान मैग्नाईट और मारुति फ्रोंक्स।
Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन
Hyundai Exter की टाटा पंच से सीधी टक्कर है। बता दें Tata Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें MT और AMT दो ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। पंच मैनुअल और ऑटोमेटिक में 20.09 kmpl की माइलेज देती है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम और आईआरए-कनेक्टेड कार जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार शुरूआती कीमत 6 लाख से 9.47 लाख एक्स शोरूम में मिलती है।
Hyundai Exter VS Maruti Fronx
Maruti Suzuki Fronx
कार की लंबाई 3,995 mm ऊंचाई 1550 mm और चौड़ाई 1,765 mm है। यह शुरूआती कीमत 7.46 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलती है। यह कार 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर बूस्टर जेट इंजन में आती है। कार का 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90bhp की पावर देता है। यह इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन 100 bhp की पावर और 147.6 Nm पीक टार्क जेनरेट करता है। Fronx 1.2 AMT करीब 22.89 kmpl की माइलेज देती है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines