Hyundai Exter: इंडियन कार बाजार में सस्ती, कॉम्पैक्ट सीएनजी गाड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। इसी सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई की Exter के लोग दीवाने हो गए हैं। लॉन्च के महज एक माह के भीतर ही अब तक इसकी 50 हजार से अधिक यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है।
कार में बड़ा बूट स्पेस और इनसे है मुकाबला
Hyundai Exter बाजार में Maruti Ignis, Nissan Magnite, Renault Kiger, Citroen C3, Maruti Fronx और Tata Punch को टक्कर दे रही है। कार में 391 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलता है सीएनजी वर्जन
कार में 60 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में धांसू EX, S, SX, SX (O) और SX (O) Connect पांच वेरिएंट मिलते हैं। कार का S और SX ट्रिम में CNG वेरिएंट मिलता है।
1.2-लीटर का धाकड़ पेट्रोल इंजन
Hyundai Exter में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें ऑटो एसी, सिंगल-पेन सनरूफ, डुअल कैमरा और डैश कैम जैसे धांसू फीचर्स हैं। कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है। जो सड़क पर धाकड़ स्पीड देता है।
छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
कार का दमदार पेट्रोल इंजन 83 PS की पावर और 114Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (EBD) की सुरक्षा मिलती है। यह सिस्टम ऑटोमेटिक रूप से काम करता है। यह कार के स्टीयरिंग और रोटेशन पर निगरानी रखता है और सड़क हादसे से बचाव मे मददगार है।
रियर पार्किंग कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज जैसे शानदार फीचर्स
Hyundai Exter शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम से 10.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर पार्किंग कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज जैसे शानदार फीचर्स हैं।
69 PS की पावर और 95 Nm का टॉर्क
कार में रेन सेंसिंग वाइपर जैसा एडवांस फीचर है। कंपनी की यह 5-सीटर माइक्रो SUV कार है। इसका सीएनजी वर्जन 69 PS की पावर और 95 Nm का टॉर्क मिलता है। यह डैशिंग कार कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है।
यह भी जानें
वेरिएंट माइलेज
1.2-litre petrol-manual – 19.4kmpl
1.2-litre petrol-AMT – 19.2kmpl
1.2-litre petrol-CNG – 27.1 km/kg
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
14 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
15 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
19 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
20 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
20 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines