Hyundai EXTER CNG Dual Cylinder: देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने भी अब Dual CNG टैंक के साथ अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter को लॉन्च कर दिया है । Dual CNG टैंक सबसे पहले टाटा मोटर्स ने ही पेश किये थे। यह एक शानदार इनोवेशन है । अब CNG कारों के बूट में भी अब स्पेस की दिक्कत नहीं होगी । उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति सुज़ुकी भी आपनी कारों में twin CNG टैंक को शामिल कर सकती है। हुंडई की Exter पहल सिंगल CNG टैंक के साथ आती थी, लेकिन अब इसमें दो छोटे CNG सिलेंडर मिलेंगे। आइये जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में…
EXTER CNG Dual Cylinder: कीमत और वेरिएंट
| S: | 8,50,300 रुपये |
| SX | 9,23,300 रुपये |
| EXTER KNIGHT SX | 9,38,200 रुपये |
इंजन और पावर
EXTER CNG Dual Cylinder में 1.2L Bi-Fuel (पेट्रोल+CNG) इंजन दिया है जो 69 PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। ARAI की रिपोर्ट के मुताबिक यह 27.1 km/kg की माइलेज देगी। माइलेज के लिहाज से यह बेहतर मॉडल है।
EXTER CNG Dual के फीचर्स
हुंडई एक्सटर Dual CNG मॉडल में अब बूट स्पेस की कमी नहीं रहेगी। क्योंकि इसमें दो छोटे CNG टैंक को फिट किया है ताकि आपको पीछे डिग्गी में काफी जगह मिल जाएगी। इसके अलावा इस कार गाड़ी में सनरूफ, LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, ऑटोमैटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, 20.32cm टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कण्ट्रोल, हिल स्टार्ट कंट्रोल और कई शानदार फीचर्स दिए गये हैं। प्रीमियम क्वालिटी, बढ़िया फीचर्स और स्मूथ परफॉरमेंस के मामले में हुंडई एक्सटर एक बेस्ट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी साबित होती है।
Hyundai Exter Knight Edition
हाल ही Hyundai ने Exter का Knight Edition बाजार में पेश था। एक्स्टर के नाइट एडिशन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है इसके SX वेरिएंट की कीमत 8.38 लाख रुपये और SX (O) वेरिएंट्स की कीमत 9.70 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा AMT गियरबॉक्स वेरिएंट की कीमत 9.05 लाख रुपये है तो वहीं टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.43 लाख रुपये रखी गई है।
Exter Knight Edition में ऑल ब्लैक पेंट स्कीम मिलती है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी ब्लैक थीम को दिया गया है। ब्लैक कलर के साथ इसके कई हिस्सों पर रेड कलर के इंसर्ट्स देखने को मिलते हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो इसके फ्रंट बंपर, रियर टेलगेट, फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स, स्किड प्लेट पर रेड कलर के इंसर्ट्स देखने को मिलते हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
29 mins agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
5 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
22 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines