हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hyundai की इस धाकड़ कार ने लॉन्च होते ही निकाल दी Maruti और Tata की हेकड़ी, 20 kmpl की माइलेज और कीमत भी 6 लाख से कम

विज्ञापन
फाइल फोटो

Hyundai Exter: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ रूख कर रहे हैं। लोगों को भी किफायती कीमत में हाई माइलेज कार चाहिए। इसी सेगमेंट में हाल ही में Hyundai ने अपनी धांसू कार Exter को लॉन्च किया है।

कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर

यह कंपनी की मिड सेगमेंट कॉम्पैक्ट कार है। जिसे खास मिडिल क्लास को टारगेट करते हुए मार्केट में उतारा गया है। इस कार में कंपनी लोगों को कम कीमत में शानदार फीचर्स ऑफर करती है। कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर, डैशकैम और सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

फाइल फोटो

विज्ञापन

कार में 82 bhp की पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क 

Hyundai Exter में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलता है। कार को पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन में पेश किया गया है।

बाजार में Hyundai Exter का इन कारों से मुकाबला 

बाजार में यह कार Tata Punch, Nissan Magnite, Renault Kiger, Maruti Suzuki Ignis, Citroen C3 और Maruti Suzuki Fronx से मुकाबला करती है। 10 जुलाई को कार लॉन्च हुई थी। शुरुआती पांच दिन में ही कार की 16 हजार से अधिक यूनिट्स की बुकिंग हो गई थी।

विज्ञापन

Hyundai Exter शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम

Hyundai Exter शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। इसमें फिलहाल पांच वैरिएंट आते हैं। कार 20 kmpl की हाई माइलेज देती है। कार में सेफ्टी के रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, ईबीडी एबीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल कैसे काम करती है

सड़क पर अचानक कार को मोड़ने या ब्रेक लगाने पर यह सिस्टम अपने आप ही पहियों पर ब्रेक लगा देता है। इससे सड़क दुर्घटना से बचने के लिए राइडर को अधिक समय मिल जाता है। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल आपकी कार के स्टीयरिंग, थ्रॉटल और रोटेशन समेत अन्य पार्ट्स पर निगरानी रखने का काम करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola