Hyundai Art Trail of India: भारत कला, रंग और संस्कृति का देश है. इसी खूबसूरती को एक नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाने के लिए Hyundai Motor India ने एक खास पहल शुरू की, जिसका नाम है- हुंडई ‘द आर्ट ट्रेल ऑफ इंडिया’. यह पहल भारत की अलग-अलग लोक कलाओं को एक ही यात्रा में जोड़ती है. ‘द आर्ट ट्रेल ऑफ इंडिया’ एक ऐसी यात्रा है जो भारत के 8 राज्यों और 8 शहरों से होकर गुजरती है. हर शहर की अपनी अलग पहचान, परंपरा और कला है. इस यात्रा में देश की विविध कला शैलियों को करीब से दिखाया जा रहा है.
चलती गाड़ी पर सजी भारतीय कला
इस पूरी यात्रा की सबसे खास बात यह है कि Hyundai की लोकप्रिय SUV EXTER को एक चलता-फिरता कैनवास बनाया गया है. हर राज्य में वहां के स्थानीय कलाकार अपनी पारंपरिक कला को EXTER के अलग-अलग हिस्सों पर प्रस्तुत करते हैं. जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती है, गाड़ी पर भारत की अलग-अलग कलाओं की झलक दिखने लगती है.
हर शहर, हर कला की अपनी कहानी
इस आर्ट ट्रेल में चंडीगढ़, राजस्थान में जोधपुर, महाराष्ट्र में पुणे, कर्णाटक में गोकर्ण, पुडुचेरी, ओडिशा में पुरी, झारखण्ड में रांची और उत्तर प्रदेश में लखनऊ जैसे शहर शामिल हैं. कहीं वॉरली पेंटिंग है, कहीं पट्टचित्र, तो कहीं सोहराई और लखनऊ की अवध मिनिएचर आर्ट… हर कला के साथ उस जगह की कहानी, लोग और परंपरा भी सामने आते हैं.
स्थानीय कलाकारों को मिला मंच
‘द आर्ट ट्रेल ऑफ इंडिया’ का मकसद सिर्फ कला दिखाना नहीं है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को पहचान देना भी है. इस यात्रा के ज़रिए कलाकारों का हुनर देशभर के लोगों तक पहुंच रहा है.
7,000+ किलोमीटर की सांस्कृतिक यात्रा
करीब 7,000 किलोमीटर की इस यात्रा में EXTER भारत की सड़कों पर चलते हुए एक संदेश देती है कि हमारी कला और संस्कृति आज भी जीवित है और भारतीय होने के नाते हमें इस पर गर्व है.
लखनऊ में हुआ भव्य समापन
इस कला यात्रा का आखिरी पड़ाव लखनऊ रहा. नवाबी तहजीब और नजाकत के लिए मशहूर लखनऊ की अवध मिनिएचर आर्ट ने इस सफर को खास अंदाज में पूरा किया. यह शहर इस यात्रा का सुंदर और शालीन अंत बना. ‘द आर्ट ट्रेल ऑफ इंडिया’ यह दिखाता है कि कैसे परंपरा और आधुनिक सोच एक साथ आगे बढ़ सकती हैं. यह पहल भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक प्रयास है. यह सिर्फ एक कार यात्रा नहीं, बल्कि भारत की कला के जरिए भारत को जानने की यात्रा है. Hyundai ‘द आर्ट ट्रेल ऑफ इंडिया’ हमें याद दिलाता है कि हमारी असली ताकत हमारी विविधता और संस्कृति में ही है.
Hyundai EXTER में हैं अनेकों विशेषताएं
Hyundai EXTER अपने बोल्ड और क्लीन डिजाइन के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है. इसमें एडवांस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और Bluelink टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हर सफर को स्मार्ट और कनेक्टेड बनाती है. सेफ्टी के लिहाज से EXTER में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक भरोसेमंद ट्रैवल पार्टनर बनाते हैं. इसके अलावा ड्यूल कैमरा वाला डैशकैम अतिरिक्त सुरक्षा देने के साथ ही सफर के खास पलों को रिकॉर्ड भी करता है. चाहे शहर की सड़कें हों या हाईवे- इसका रिफाइंड और फ्यूल-एफिशिएंट पेट्रोल इंजन ड्राइविंग को आसान और आरामदायक बनाता है, वहीं Hyundai की 3 साल तक की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस से हर यात्रा में निश्चिंतता का एहसास होता हैं.
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
5 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
10 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
14 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
16 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines