SUV Cars: इंडियन कार मार्केट में एसयूवी सेगमेंट में कंपटीशन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जुलाई में हुंडई और किआ दोनों अपनी नई एसयूवी लॉन्च करने वाली हैं। इन दोनों कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए आपको इन दोनों कार Hyundai Exter और 2023 Kia Seltos Facelift की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
2023 Kia Seltos Facelift
नए वर्जन में सेफ्टी का अधिक ध्यान दिया गया है। इसमें आगे और पीछे 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, वीइकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, 360 डिग्री और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS)। बता दें ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।
kia seltos facelift 2023
ADAS के फायदे
ADAS कार में ड्राइव करते समय अगर किसी कारण से आपका ध्यान भटक गया। ध्यान भटकने के कारण अगर आपकी कार दूसरी लेन में जाती है या फिर आपकी कार के सामने कोई दूसरी कार, व्यक्ति आ जाता है तो ऐसी कंडीशन में ये फीचर आपको अलर्ट कर हादसे से बचाने में मदद करता है। यह सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।
और पढ़िए – हर लड़के का पहला क्रश है यह बाइक, इनोवा जितनी है कीमत, जानें माइलेज और फीचर्स
2023 किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
नई सेल्टॉस में 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, नई ग्रिल, अपडेटेड रियर बंपर दिए जाएंगे। इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। 2023 किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ होगा।
कार का धाकड़ इंजन देगा 160 bhp की पावर
कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, सिक्वेंशियल टर्न सिग्नल्स, ट्विन एग्जॉस्ट आउटलेट्स, एल-शेप्ड सिग्नेचर के साथ नए डिजाइन के कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स मिल सकते हैं। कार का धाकड़ इंजन 160 bhp की पावर और 253 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
Hyundai Exter
Hyundai Exter
अनुमान है इस कार की शुरुआती कीमत है 10 लाख रुपये एक्स शोरूम होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी। इसमें 1.2-लीटर इंजन दिया जा सकता है। कार का धांसू इंजन 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। इसकी लंबाई करीब 3.8 मीटर होगी। कार के सामने की तरफ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है।
और पढ़िए – रॉकेट सी रफ्तार और कातिलाना लुक्स, लॉन्च हुई 1200 CC की यह दमदार बाइक, जानें कीमत
Exter में दिए जाएंगे पांच ट्रिम
Exter में पांच ट्रिम EX, S, SX, SX(O) और टॉप मॉडल SX(O) Connect दिया जाएगा। कार बॉक्सी लुक्स में दिखती है और इसमें H-Pattern वाली LED Day-Time रनिंग लैंप मिलेंगे। इसके स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप दिए गए हैं। कंपनी इसमें नया रेंजर खाकी कलर देगी, जो इसे अपने सेगमेंट की अन्य कार से अलग बनाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी की इसमें सीएनजी वर्जन भी दिए जाने की योजना है। कार में स्टाइलिश, डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट के साथ डुअल-टोन पेंट का विकल्प है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
15 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
17 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
18 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
20 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
22 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines