Skoda ने अभी हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Kylaq को भारत में लॉन्च और जिसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगना भी शुरू हो गई है। लेकिन अगर आप स्कोडा की ही पॉपुलर एसयूवी कुशाक (Kushaq) को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास काफी अच्छा मौका है। कंपनी ने कुशाक पर काफी बड़ा डिस्काउंट अब ऑफर किया है। दिसंबर के इस महीने में कुशाक पर आप पूरे 3 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी शामिल है। इस गाड़ी की कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 20.49 लाख रुपये तक जाती है।
Skoda Kushaq अपने सेगमेंट की एक दमदार SUV है। इस समय इसे खरीदने में आपको काफी फायदा होगा। लेकिन ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ 31 दिसंबर तक ही मिलेगा। 1 जनवरी से कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इस डिस्काउंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको स्कोडा डीलरशिप से संपर्क करना होगा। स्कोडा कुशाक का सीधा हुंडई क्रेटा से लेकर मारुति ग्रैंड विटारा से है। आइये जानते हैं इंजन से लेकर इसके फीचर्स के बारे में…
यह भी पढ़ें: स्कूटर की माइलेज तुरंत बढ़ा देगा ये स्पेयर पार्ट, एवरेज कम है तो अभी बदलें
सेफ्टी के 6 एयरबैग्स
सेफ्टी के लिए कुशाक में 6-एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 8-इंच का ही डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया है। इसमें 6-स्पीकर्स लगे हैं। इसके अलावा इसमें आपको सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
दो इंजन ऑप्शन
परफॉरमेंस के लिए स्कोडा कुशाक में 2 इंजन का ऑप्शन मिलता है। जिसमें1.0-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो 115bhp की पावर के साथ है और दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पैट्रोल जो 150bhp की की पावर के साथ है। ये दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। स्कोडा कुशाक एक 5-सीटर कार है। इसमें सेफ्टी के साथ अच्छे और बढ़िया स्पेस भी मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: Ather के फैमिली स्कूटर को 10 दिन में खरीदें, वरना 6000 रुपये तक बढ़ेंगे दाम
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines