Hyundai Creta N Line Price and Features: हुंडई इंडिया ने आखिरकार भारतीय बाजार में एक और दमदार कार लॉन्च कर दी है जो सीधे तौर पर Maruti Grand Vitara को टक्कर देती दिखाई दे रही है। जी हां, हुंडई ने Creta N Line SUV को पेश किया है। लॉन्च से कुछ समय पहले, दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने कार के बाहरी और इंटीरियर डिजाइन का खुलासा किया था लेकिन अब हुंडई ने क्रेटा एन लाइन की कीमतों का खुलासा कर दिया है। कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Hyundai Creta N Line को भारत में 16.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए पहले इसके प्राइस पर नजर डालते हैं…
हुंडई क्रेटा एन लाइन के वेरिएंट और प्राइस
Hyundai Creta N Line को दो वेरिएंट्स N8 और N10 में लॉन्च की गई है। क्रेटा एन लाइन एन8 वेरिएंट की भारत में कीमत 16.82 लाख रुपये से 18.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि टॉप-स्पेक N10 वेरिएंट का प्राइस 19.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिए इसकी कीमत 20.30 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
कैसा है गाड़ी का इंजन
इंजन स्पेक्स की बात करें तो Hyundai Creta N लाइन 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है। जो 158 bhp का पावर आउटपुट और 253 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। खास बात यह है कि ये गाड़ी महज 9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे मौजूदा 7DCT ट्रांसमिशन के साथ छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया गया है।
फीचर्स में भी हैं जबरदस्त
फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी में आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट और बहुत से शानदार फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के मामले में भी ये गाड़ी काफी आगे है क्योंकि इसमें लेवल -2 एडीएएस टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Maruti Grand Vitara से बेस्ट?
दूसरी तरफ ग्रैंड विटारा में 1462 से 1490 सीसी तक का दमदार इंजन ऑफर कर रही है। ग्राहक इसे मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत भी 10.45 लाख रुपये से 19.65 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये के बीच है। ग्राहकों अपनी पसंद और बजट के अनुसार वेरिएंट चुन सकते हैं। हालांकि Hyundai Creta N Line के इस नए मॉडल ने मारुती की टेंशन बढ़ा दी है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 hr agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
6 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
23 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines