Hyundai Creta N Line Vs Creta Facelift 2024: भारतीय बाजार में 11 मार्च को Hyundai India ने Creta N Line SUV लॉन्च की थी। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने Creta N Line वैरिएंट को देश में नई Creta फेसलिफ्ट लॉन्च करने के तुरंत बाद पेश किया गया है। हुंडई क्रेटा एन लाइन को मौजूदा एन लाइन लाइनअप में ही पेश किया गया जिसमें आई20 एन लाइन और वेन्यू एन लाइन जैसे मॉडल भी पहले से ही शामिल हैं। कंपनी ने Hyundai Creta N Line को 16.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। भारत में कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें N8 और N10 मॉडल शामिल है।
दोनों का प्राइस कंपेरिजन
सबसे पहले बात करें लेटेस्ट क्रेटा एन लाइन एन8 वेरिएंट की तो कंपनी ने इसे 16.82 लाख रुपये से 18.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर पेश किया है। जबकि टॉप-स्पेक के साथ आने वाला N10 वेरिएंट मैनुअल के लिए 19.34 लाख रुपये और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल के लिए 20.30 लाख रुपये है।
दूसरी तरफ हुंडई क्रेटा SUV का रेगुलर मॉडल छह अलग-अलग ट्रिम ऑप्शन ऑफर करता है जिसमें ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) शामिल है। हुंडई क्रेटा का प्राइस भारत में 10.99 लाख रुपये से 20.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
ये भी पढ़ें : Maruti का छप्परफाड़ ऑफर! Alto K10 से लेकर WagonR तक सभी गाड़ियां हुईं सस्ती
प्राइस में सिर्फ 15,000 रुपये का अंतर
खास बात यह है कि क्रेटा एन लाइन के बेस मॉडल की कीमत क्रेटा के एसएक्स (ओ) पेट्रोल एमटी मॉडल से थोड़ी कम है, जो 17.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, क्रेटा एन लाइन के टॉप-एंड मॉडल और रेगुलर क्रेटा (एसएक्स(ओ) डीटी पेट्रोल/डीजल) के बीच कीमत में सिर्फ 15,000 रुपये का अंतर है। इस हिसाब से आप अपने बजट के हिसाब से दोनों में से किसी भी SUV के साथ जा सकते हैं।
किसका इंजन दमदार?
क्रेटा एन लाइन में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल रहा है जो 160 बीएचपी का पावर आउटपुट और 253 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस एन लाइन मॉडल में दिलचस्प बात यह है कि ये गाड़ी पावरफुल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन यूनिट ऑफर करती है।
दूसरी तरफ हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट तीन इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है जिसमें आपको 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जो 6-स्पीड एमटी या सीवीटी गियरबॉक्स यूनिट मिलती है। साथ ही इसमें एक वेरिएंट 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है जिसे 6-स्पीड एमटी या 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स यूनिट से पेश किया गया है। इसके अलावा एक वेरिएंट 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो 7-स्पीड डीसीटी गियर बॉक्स यूनिट से लैस है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
18 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines