Upcoming SUV in August: भारतीय ग्राहकों को एसयूवी बहुत पसंद है और यही कारण है कि हर कार कंपनी अब इस सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। इस समय देश में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट जैसी SUVs की जमकर बिक्री हो रही है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि ये तीनों का दौर खत्म हो सकता है! क्योंकि अब भारत में क्रॉसओवर और कूपे एसयूवी का दौर फिर से वापस आ रहा है। टाटा कर्व और सिट्रोएन बेसाल्ट अब लॉन्च के लिए रेडी हैं। सी-एसयूवी सेगमेंट में अब तगड़ा मुकाबला होने वाला है। आपको बता दें कि इस सेगमेंट में 9 SUV पहले ही मौजूद हैं। आइये जानते हैं नई कर्व और बेसाल्ट के बारे में..
CItroen Basalt
CItroen, C3 एयरक्रॉस के बाद अब कंपनी एक और एसयूवी - बेसाल्ट को लॉन्च करने जा रही है। जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट से होगा। भारत में इसे 2 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जायेगा। कार की लम्बाई 4.3 मीटर होगी। नई बेसाल्ट को C सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसका डिजाइन फोर डोर कूपे पर बेस्ड होगा। इसकी सीटें सॉफ्ट और वेंटिलेटेड होंगी। डेली यूज़ के साथ लंबी दूरी के हिसाब से इसे बनाया गया है। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा।
नई Basalt में 1.2L लीटर का 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि नया इंजन हर तरह के मौसम में बढ़िया परफॉरमेंस देगा। यह इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। उम्मीद है कंपनी जकड़ी हु खबर यह भी आ रही है कि जल्द ही इस नए मॉडल का EV वर्जन भी पेश किया जा सकता है। नई Basalt को डीजल इंजन में लाने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।
Tata Curvv
टाटा मोटर्स की ‘Curvv SUV coupe’ भारत में 7 अगस्त को लॉन्च की जायेगी। इंजन की बात करें तो Curvv में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115 PS की पावर जनरेट करेगा। Curvv को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कर्व की संभावित कीमत 11-12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
नई कूपे कर्व में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें नैविगेशन की भी सुविधा मिलती है। यह खूबी हुंडई क्रेटा में नहीं है। कर्व को इलेक्ट्रीक वर्जन में भी पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा कर्व ईवी को स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स में उतारा जा सकता है। इसमें
40.5 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है जो सिंगल चार्ज में 465 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके अलावा इसके टॉप मॉडल में 55 kWh का बैटरी पैक हो सकता है, जिनकी सिंगल चार्ज रेंज 550 किलोमीटर तक की हो सकती है। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि कर्व acti.ev प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है, ऐसे में यह फुल चार्ज में 600 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इसकी कीमत 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: भारत में फ्लॉप लेकिन विदेशों में हिट है मारुति की ये SUV; मिल रहा भारी डिस्काउंट
Upcoming SUV in August: भारतीय ग्राहकों को एसयूवी बहुत पसंद है और यही कारण है कि हर कार कंपनी अब इस सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। इस समय देश में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट जैसी SUVs की जमकर बिक्री हो रही है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि ये तीनों का दौर खत्म हो सकता है! क्योंकि अब भारत में क्रॉसओवर और कूपे एसयूवी का दौर फिर से वापस आ रहा है। टाटा कर्व और सिट्रोएन बेसाल्ट अब लॉन्च के लिए रेडी हैं। सी-एसयूवी सेगमेंट में अब तगड़ा मुकाबला होने वाला है। आपको बता दें कि इस सेगमेंट में 9 SUV पहले ही मौजूद हैं। आइये जानते हैं नई कर्व और बेसाल्ट के बारे में..

CItroen Basalt
CItroen, C3 एयरक्रॉस के बाद अब कंपनी एक और एसयूवी – बेसाल्ट को लॉन्च करने जा रही है। जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट से होगा। भारत में इसे 2 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जायेगा। कार की लम्बाई 4.3 मीटर होगी। नई बेसाल्ट को C सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसका डिजाइन फोर डोर कूपे पर बेस्ड होगा। इसकी सीटें सॉफ्ट और वेंटिलेटेड होंगी। डेली यूज़ के साथ लंबी दूरी के हिसाब से इसे बनाया गया है। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा।