Hyundai Creta: हुंडई ट्रेंड के साथ अपनी गाड़ियों में बड़े बदलाव के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी दो धांसू एसयूवी कारों Creta और Alcazar का Adventure Edition लॉन्च किया गया है। इसके लुक्स और फीचर्स में कंपनी ने कुछ मस्कुलर चेंज किए हैं।
Hyundai Creta Adventure Edition की कीमत 15.17 लाख
Hyundai Creta Adventure Edition शुरुआती कीमत 15.17 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसके टॉप वेरिएंट MPi IVT SX(O) की कीमत 17.89 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। वहीं, Hyundai Alcazar Adventure Edition शुरुआती कीमत 19.03 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 21.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
नए एडिशन में Ranger khaki कलर ऑप्शन
कंपनी ने अपने इन नए एडिशन में Ranger khaki कलर ऑप्शन ऑफर किया है। नई गाड़ियां ब्लैक थीम के साथ आई हैं। इनके इंटीरियर और अलॉय व्हील में ब्लैक कलर मिलेगा। इन गाड़ियों में डैशकैम दिया गया है, जो पहाड़ों या लॉन्ग रूट जर्नी में रिकॉडिंग करने में मदद करेगा।
Hyundai Creta और Alcazar में 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन
Hyundai Creta और Alcazar में 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन है। इन स्पोर्टी लुक गाड़ियों में माउंटेन इलस्ट्रेशन और 3डी डिजाइनर एडवेंटर मैट्स दिए गए हैं। यह कंपनी की धाकड़ एसयूवी कार हैं।
MT Platinum वेरिएंट काफी फेमस है
ऑफरोडिंग के दीवाने लंबे समय से हुंडई के इन एडिशनों का इंतजार कर रहे थे। बता दें हुंडई क्रेटा के 1.5L MPi MT SX वेरिएंट की बाजार में काफी डिमांड रहती है। इसी तरह Alcazar कस MT Platinum वेरिएंट काफी फेमस है। AT Signature(O) डीजल इसका टॉप वेरिएंट है।
Hyundai Creta में 21 kmpl की माइलेज और 458 लीटर का बूट स्पेस
कार में ओआरवीएम, ब्लैक फ्रंट ग्रिल के साथ डार्क क्रोम ग्रिल मिलेंगी। Hyundai Creta में 21 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी है। इसमें 458 लीटर के बूट स्पेस के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। कार 113 bhp की पावर देती है।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
9 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines