Hyundai Creta: हुंडई की क्रेटा कंपनी की धांसू मिड सेगमेंट एसयूवी कार है। इस कार में किफायती दाम में शानदार फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। यही वजह है कि यह कार पिछले दो माह से बिकने वाली नंबर 1 एसयूवी बनकर उभरी है।
जून में क्रेटा के 14,447 यूनिट्स की बिक्री
जानकारी के अनुसार बीते जून 2023 में क्रेटा की कंपनी ने कुल 14,447 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि साल 2022 जून में यह संख्या मात्र 13,790 यूनिट्स रही थी। इस लिहाज से इस साल जून में क्रेटा की बिक्री में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है। बीते जून में टाटा नेक्सन के 13,827 और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की कुल 10,578 यूनिट्स बिकीं हैं।
फाइल फोटो
TATA Nexon के 14,423 यूनिट्स की ब्रिकी
Hyundai Creta की मई 2023 में सबसे अधिक कुल 14,449 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि साल 2022 में यह संख्या 10,973 यूनिट्स थी। मई 2023 में दूसरे नंबर पर इसी तरह TATA Nexon रही इस कार की कुल 14,423 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि 2022 मई में यह संख्या 14,614 थी।
Hyundai Creta में दमदार 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन
Hyundai Creta में दमदार 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 113 bhp की हाई पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर मिलता है। इसमें डीजल इंजन का भी विकल्प है।
कार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन
कार में धांसू सेफ्टी फीचर्स इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD),एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS),टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS),व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
21 kmpl की हाई माइलेज देती है कार
कार करीब 21 kmpl की हाई माइलेज देती है। बीते दिनों इंडोनेशिया में कार का डायनमिक ब्लैक एडिशन लॉन्च किया गया था। इसमें पैरामीट्रिक ग्रिल के साथ नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।
कार में 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
Hyundai Creta शुरुआती कीमत 10.87 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में है। इसमें सात वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। कार में कनेक्टेड कार टेक के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines