हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

11 लाख में आने वाली है यह नई SUV कार, Kia Seltos को देगी टक्कर

Hyundai Creta Facelift: इस नई कार में कंपनी मैटेलिक हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक बड़ी ग्रिल दे सकता है। स्प्लिट प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेंगे।

विज्ञापन
Hyundai Creta Facelift

Hyundai Creta Facelift: हुंडई की क्रेटा एसयूवी सेगमेंट की धाकड़ कार है। यह हाई एंड कार है, जिसका स्टाइलिश लुक्स और पावरफुल इंजन इसकी खासियत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने इसका अपर्डट वर्जन तैयार कर लिया है। यह नया डैशिंग लुक्स मॉडल साल 2024 में पेश किया जाएगा।

टर्बो पेट्रोल वर्जन का भी ऑप्शन 

अनुमान है कि यह नई कार शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार का टॉप मॉडल 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल वर्जन मिलेगा। इसमें टर्बो पेट्रोल वर्जन और 1.5-लीटर का डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। इसमें बड़े टायर साइज मिलेंगे।  यह कंपनी की मिडसाइज एसयूवी है।

Hyundai Creta Facelift

विज्ञापन

एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप

इस नई कार में कंपनी मैटेलिक हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक बड़ी ग्रिल दे सकता है। नई क्रेट में स्प्लिट प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप और वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप मिलेंगे। इतना ही नहीं कंपनी इस किफायती कीमत वाली कार में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम मिलेगा, इससे चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

कार में 360-डिग्री कैमरा

कार में 360-डिग्री कैमरा और एक अपडेटेड 10.25-इंच इंफोटेनमेंट दिया जाएगा। कार 160hp की पावर देगी। इसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। कार में नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलेंगे, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देंगे। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलेंग।

विज्ञापन

नया एडवेंचर एडिशन 

हाल ही में कंपनी ने Hyundai Creta का “Adventure” एडिशन पेश किया था। बाजार में फिलहाल इसके E, EX, S, S+, SX Executive, SX और SX(O) समेत कुल सात वेरिएंट आते हैं। इसमें छह मोनोटोन कलर और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह 5 सीटर कार है, यह कार पेट्रोल पर 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क देती है।

कार में पैनोरमिक सनरूफ

कार में 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलता है। इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 8-तरफा पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और हवादार फ्रंट सीटें जैसे एडवांस फीचर्स मिलते है। इसमें डुअल डैश कैम सेटअप भी मिलता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola