हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

EV में आ गई, Hyundai की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली धाकड़ SUV, एक बार चार्ज होने पर 400 km चलती है, जानें कीमत

विज्ञापन
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV: इलेक्ट्रिक कारों की दौड़ में साउथ कोरियन कंपनी Hyundai की मोस्ट अवेटेड कार Hyundai Creta EV जल्द आपको चलाने को मिलेगी। कंपनी इसे SUV सेगमेंट में सबसे धांसू इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च करना चाहती है। यह कार Maruti की upcoming YY8 EV SUV को टक्कर देगी।

2028 तक भारत में 6 EV कार लॉन्च करने की तैयारी में Hyundai

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai साल 2028 तक भारत में छह EV कार लॉन्च करने की तैयारी में है। Creta EV उनमें से ही एक कार है। कंपनी इस कार को SU2i EV, प्लेटफार्म पर लॉन्च करेगी। Hyundai Creta EV एक बार फुल चार्ज होने पर 400 km तक चलेगी। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 134 bhp पावर की इलेक्ट्रिक मोटर दे सकती है। जो 395 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है।

विज्ञापन

और पढ़िए – गलियों का बादशाह बना यह E Scooter, जहां से गुजरता है मुड़-मुड़कर देखते हैं लड़के

6 घंटे में चार्ज होगी बैटरी 

कार में 39.2 kWh की पावर लिथियम बैटरी पैक मिलने का अनुमान है। इसकी बैटरी लगभग 6 घंटे में चार्ज होगी। कार के साथ 50 kW DC चार्जर मिलेगा। जो फिलहाल कंपनी ने कार की कीमत और आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। autocarindia वेबसाइट के मुताबिक Hyundai Creta EV साल 2025 के शुरू में लॉन्च होगी। Creta EV शुरूआती कीमत 15 से 30 लाख एक्स शोरुम कीमत पर बाजार में उपलब्ध होगी।

Creta EV लॉन्च करने की एक वजह

विज्ञापन

Creta कंपनी की suv सेगमेंट की सबसे धाकड़ कार है। जनवरी और फरवरी 2023 में यह कार क्रमशः 15037 और 10421 यूनिट्स बेची गई हैं। यह कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एससूवी है।

अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola