Hyundai Creta EV Launching In India On January 17, 2025: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai की Creta एसयूवी सेगमेंट में हाई सेल मॉडल में से एक है। कार लवर्स लंबे समय से Hyundai Creta EV का इंतजार कर रहे थे। अब इसकी लॉन्च डेट सामने आई है, कंपनी ने 17 जनवरी 2025 को इसे पेश करने का ऐलान किया है।
हालांकि, कंपनी ने अभी ये साफ नहीं किया है कि इसकी डिलीवरी कब से शुरू होगी और कितने टोकन अमाउंट पर इसकी बुकिंग होगी। बताया जा रहा है कि ये हाई क्लास कार होगी जो बाजार में अपने सेगमेंट में Mahindra BE 6, Tata Curvv EV और MG ZS EV से कम्पीट करेगी। जानकारी के अनुसार कंपनी इसे जनवरी 2025 में दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले Bharat Mobility Global Expo में शोकेस करेगी।
कार में मिलेंगे सेफ्टी के एडवांस फीचर्स
फिलहाल Hyundai Creta बाजार में पेट्रोल और डीजल इंजन में अवेलेबल है। जल्द ही इसका EV इंजन भी आएगा। बता दें Hyundai की Kona और Ioniq 5 जैसी पहले से कई इलेक्ट्रिक कार हैं, हालांकि इनकी सेल कंपनी की पेट्रोल इंजन कारों से कम है। नई कार प्रीमियम सेगमेंट की होगी, जिसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा।
पेट्रोल Creta से कितनी होगी अलग?
जानकारी के अनुसार Hyundai Creta EV के अलावा 2025 के अंत तक बाजार में Maruti Suzuki e Vitara और Toyota Urban Cruiser EV के भी आने का अनुमान जताया जा रहा है। नई ईवी क्रेटा की फ्रंट ग्रिल को पहले से अधिक स्टाइलिश बनाया गया है। इसके अलावा कार के फ्रंट और रियर दोनों बंपर के शेप में बदलाव देखने को मिलेगा।
Hyundai Creta EV में 10.25 इंच का डिस्प्ले और स्पोर्टी डैशबोर्ड
नई Hyundai Creta EV में डैश बोर्ड को स्पोर्टी लुक देने का प्रयास किया गया है। इसमें 10.25 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दी गई है। ये कार 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर और छह एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी।
एक बार फुल चार्ज होने पर 450km तक चलेगी
Hyundai Creta EV में 50kWh का बैटरी पैक मिलेगा, ये बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 450-500 किलोमीटर तक ड्राइविंग रेंज देगी। फिलहाल कंपनी ने कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान जताया जा रहा है कि ये कार शुरुआती कीमत करीब 18 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और स्टैंडर्ड अलॉय व्हील मिलेंगे। कार में सनरूफ और डुअल कलर का ऑप्शन भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: नई Honda Amaze कितनी वैल्यू फॉर मनी? नई डिजायर से कितनी बेहतर, खरीदने से पहले करें चेक
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
20 mins agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
19 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
20 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
21 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines