Hyundai Creta Electric price leaked: हुंडई मोटर इंडिया अपनी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में 17 जनवरी पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले इसकी फोटो और अन्य डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह काफी शानदार SUV नजर आ रही है। इसका एक दम साफ़-सुथरा डिजाइन भारतीय ग्राहकों को पसंद आ सकता है। सभी को इंतजार है नई क्रेटा इलेक्ट्रिक के लॉन्च का… लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इसकी कीमत लीक हो गई है…
लीक हुई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुआबिक हुंडई के सीओओ, तरुण गर्ग ने कंपनी की अपकमिंग क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत को लेकर हिंट दिया है, उन्होंने बताया कि क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत 15 लाख से 25 लाख के बीच रख सकती है। लेकिन हमारा अनुमान है कि कंपनी इसे 15.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश कर सकती है। टाटा कर्व ev से इसका असली मुकाबला होगा। इतना ही नहीं मारुति सुजुकी e Vitara से भी इसे कड़ी टक्कर मिलेगी। आइये जानते हैं नई क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर्स…
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6 एयरबैग , एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो क्रेटा EV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
दो बैटरी ऑप्शन
नई Creta Electric में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज देगा। जबकि 42kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। DC चार्जिंग की मदद से 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: 5.99 लाख की 7 सीटर कार पर 55,000 का डिस्काउंट, 31 से पहले उठा लो फायदा
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines