Hyundai Creta Electric launch: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में आज हुंडई अपनी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को आज लॉन्च करने जा रही है। इसका एक दम साफ़-सुथरा डिजाइन भारतीय ग्राहकों को पसंद आ सकता है। डिजाइन के मामले में भले ही नई क्रेटा इलेक्ट्रिक आपको मौजूदा क्रेटा जैसी लगे पर इसमें कई फीचर्स को शामिल किया है और साथ ही इसके डिजाइन को भी अपडेट किया ग्या है। इसका एक दम साफ-सुथरा डिजाइन भारतीय ग्राहकों को पसंद आ सकता है।
इतनी हो सकती है कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुआबिक क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत 15 लाख से 25 लाख के बीच रख सकती है। लेकिन हमारे हिसाब से इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी e Vitara और टाटा कर्व ev से होगा।
जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स
क्रेटा इलेक्ट्रिक में 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस SUV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
फुल चार्ज में 472km की रेंज
नई Creta Electric में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज देगा। जबकि 42kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। DC चार्जिंग की मदद से 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है।
नई Creta Electric अपने डिजाइन और स्पेस के मामले में ग्राहकों को पसंद आ सकती है। साथ ही इसमें मिलने वाली बैटरी भी है क्वालिटी से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको फीचर्स की भरमार मिलती है। फैमिली क्लास को यह गाड़ी आकर्षित कर सकती है। कंपनी ने इसमें हाई राइड क्वालिटी ऑफर की है। और इसके सस्पेंशन खराब रास्तों को इतनी आसानी से पार कर जाते हैं कि आपको पता ही नहीं चलता। इसकी हैंडलिंग और ब्रेकिंग भी बेहतर है। अब देखना होगा कंपनी किस कीमत में इसे लेकर आती है।
यह भी पढ़ें: Auto Expo 2025: आज Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार से उठेगा पर्दा! फुल चार्ज में दौड़ेगी 560km
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
7 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
12 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
13 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines