Auto Expo 2025: इंतजार खत्म! Hyundai Creta Electric आज होगी लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत

Hyundai Creta Electric : डिजाइन के मामले में भले ही नई क्रेटा इलेक्ट्रिक आपको मौजूदा क्रेटा जैसी लगे पर इसमें कई फीचर्स को शामिल किया है और साथ ही इसके डिजाइन को भी अपडेट किया ग्या है।

Creta EV photo
विज्ञापन

Hyundai Creta Electric launch: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में आज हुंडई अपनी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को आज लॉन्च करने जा रही है। इसका एक दम साफ़-सुथरा डिजाइन भारतीय ग्राहकों को पसंद आ सकता है। डिजाइन के मामले में भले ही नई क्रेटा इलेक्ट्रिक आपको मौजूदा क्रेटा जैसी लगे पर इसमें कई फीचर्स को शामिल किया है और साथ ही इसके डिजाइन को भी अपडेट किया ग्या है। इसका एक दम साफ-सुथरा डिजाइन भारतीय ग्राहकों को पसंद आ सकता है।

इतनी हो सकती है कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुआबिक क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत 15 लाख से 25 लाख के बीच रख सकती है। लेकिन हमारे हिसाब से इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी e Vitara और  टाटा कर्व ev से होगा।

विज्ञापन

जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स

क्रेटा इलेक्ट्रिक में 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस SUV  में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

फुल चार्ज में 472km की रेंज

नई Creta Electric में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज देगा। जबकि 42kWh का  बैटरी पैक  सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। DC चार्जिंग की मदद से 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है।

विज्ञापन

नई Creta Electric अपने डिजाइन और स्पेस के मामले में ग्राहकों को पसंद आ सकती है। साथ ही इसमें मिलने वाली बैटरी भी है क्वालिटी से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको फीचर्स की भरमार मिलती है। फैमिली क्लास को यह गाड़ी आकर्षित कर सकती है। कंपनी ने इसमें हाई राइड क्वालिटी ऑफर की है। और इसके सस्पेंशन खराब रास्तों को इतनी आसानी से पार कर जाते हैं कि आपको पता ही नहीं चलता। इसकी हैंडलिंग और ब्रेकिंग भी बेहतर है। अब देखना होगा कंपनी किस कीमत में इसे लेकर आती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ