Hyundai Creta best Selling SUV: जब से हुंडई नए अवतार में आई है तब से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। क्रेटा ने एक बार फिर बिक्री का नया रिकॉर्ड कायम किया है। लगातार इस SUV का क्रेज बढ़ रहा है। बिक्री के मामले में इसने Brezza और Punch को भी पीछे छोड़ दिया है। Hyundai Creta की पिछले महीने (September 2024) 15,902 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल कंपनी ने इसकी 12,717 यूनिट्स की बिक्री, ऐसे में यह सबसे ज्यादा बकने वाली SUV बन गई है।
वहीं टाटा मारुति सुजुकी ब्रेजा की पिछले महीने 15,322 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी है। तीसरे नंबर पर टाटा पंच रही है जिसकी पिछले महीने 13,339 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आइये जानते हैं हुंडई क्रेटा के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में…
कीमत और खूबियां
हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से लेकर 20.15 लाख रुपए तक जाती है जबकि क्रेटा एन लाइन की कीमत 16.82 लाख रुपये से लेकर 20.45 लाख रुपये तक जाती है। कीमत के मामले में यह वैल्यू फॉर मनी साबित जरूर होती है लेकिन आफ्टर सेल्स सर्विस के मामले में यह जेब पर बहुत भारी भी पड़ती है। सिटी ड्राइव हो या हाईवे… क्रेटा निराश नहीं करती।
फैमिली क्लास को करती है टारगेट
हुंडई क्रेटा अपने डिजाइन के दम पर ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। यह फ्रेश लुक में है। डायमेंशन की बात करें तो क्रेटा की लम्बाई 4300 mm, चौड़ाई 1790 mm,उंचाई 1635 mm और व्हीलबेस 2610mm है। क्रेटा के फ्रंट में स्पोर्टी रेडिएटर ग्रिल और सेफ्टी के लिए यहां कैमरा दिया है। इसमें कनेक्टेड DRL के साथ LED हेडलैंप भी मिल जाते हैं।
रियर में यहां स्पोर्टी टेल गेट, ऊपर की तरफ शार्क फिन एंटीना,स्पोइलर, रूफ रेल और कनेक्टेड LED टेल लैंप मिल जाते हैं। क्रेटा का केबिन रूमी है, यहां बढ़िया स्पेस मिलता है इसमें 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। लंबी दूरी के लिए यह एकदम बढ़िया एसयूवी है।
तीन इंजन ऑप्शन
1.5L MPi पेट्रोल इंजन
- इंजन: 1497 cc
- पावर: 115 PS
- टॉर्क 144Nm
- गियरबॉक्स: 6 स्पीड मैन्युअल /iVT
1.5L U2 CRDi डीजल
- इंजन: 1493cc
- पावर: 116 PS
- टॉर्क 250Nm
- गियरबॉक्स: 6 स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक
1.5L टर्बो GDi पेट्रोल
- इंजन: 1482 cc
- पावर: 160PS
- टॉर्क 253Nm
- गियरबॉक्स: 7 स्पीड DCT
यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग वाली इस SUV पर 2.40 लाख का डिस्काउंट! ऑफर खत्म होने पहले उठा लो फायदा
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
4 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
22 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines