हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री लगतार बढ़ रही है और एक बार फिर से कारों की बिक्री में कंपनी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हुंडई की ग्रोथ में एक बार फिर एसयूवी क्रेटा (Hyundai Creta) का हाथ है। क्रेटा की बिक्री लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं यह भारत में SUV सेगमेंट में नए मानक स्थापित करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी भी बन गई है। क्रेटा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है।आइए एक नजर डालते हैं Creta की बिक्री पर…
मार्च 2025 में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
Hyundai Creta की मार्च 2025 में 18,059 यूनिट की बिक्री हुई जिसकी वजह से यह एसयूवी भारत की बेस्ट सेलिंग गाड़ी बन गई है। लगातार इसकी बिक्री बढ़ रही है।वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में इसकी 52,898 यूनिट की बिक्री हुई है। इस समय यह देश की सबसे ज्यादा और पसंद की जाने वाली एसयूवी बन गई है।
शानदार प्रदर्शन
हर महीने क्रेटा की बिक्री तो बढ़ रही है, साथ ही इसकी वार्षिक बिक्री भी जबरदस्त रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,94,871 क्रेटा की बिक्री हुई, जिससे 20% की साल-दर-साल वृद्धि देखने के लिए मिली। इस बिक्री के साथ क्रेटा भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है।
Hyundai Creta की पेट्रोल वर्जन का बिक्री में 24% का योगदान है जबकि इलेक्ट्रिक बिक्री में 71% का योगदान रहा। वहीं Creta के सनरूफ वाले वेरिएंट की बिक्री में 69% तक का योगदान रहा। इसके अलावा इसके कनेक्टेड फीचर्स ने कुल बिक्री में 38% तक का योगदान रहा।
Creta के फीचर्स
Hyundai Creta की कीमत 11.11 लाख रुपये से लेकर 20.50 लाख रुपये तक जाती है। यह पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसी साल ऑटो एक्सपो में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च हुआ है। क्रेटा 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर और 6 एयरबैग सहित कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
4 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
22 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines