Hyundai Creta का नया वर्जन जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे नए फीचर्स

hyundai creta, hyundai cars, cars under 10 lakhs, suv cars, petrol cars

hyundai creta

विज्ञापन

SUV Cars: Hyundai Creta कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कारों में से एक है। जल्द ही कंपनी इसका नया वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपडेट वर्जन में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। दरअसल, कंपनी ने मलेशियाई बाजार में इसके फेसलिफ्ट मॉडल की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है।

इसे Creta 1.5 Plus नाम दिया गया है

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मलेशिया में लॉन्च के बाद जल्द ही भारत में कंपनी Creta के नए वर्जन से पर्दा उठा देगी। फिलहाल इसका सिंगल वेरिएंट आएगा। इसे Creta 1.5 Plus नाम दिया गया है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 115 Ps की पावर और 143.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Advertisment
hyundai creta

hyundai creta

पांच कलर ऑप्शन मिलेंगे

नई Creta में Galaxy Blue Pearl, Creamy White Pearl, Dragon Red Pearl, Titan Gray Metallic और Midnight Black Pearl पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 10.25 इंच का फुली डिजिटल TFT एलसीडी डिस्प्ले, पावर विंडो, 4 स्पीकर-दो ट्युटर, 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, माउंटेड कंट्रोल स्टीयरिंग व्हील, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्ट की पुश बटन, रिमोट स्टार्ट फंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल फीचर

कार में रियर-व्यू कैमरा, 2 पावर आउटलेट, USB पोर्ट, 6 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC), पावर चाइल्ड लॉक, पार्किंग असिस्ट सिस्टम फ्रंट और रियर, ISOFIX जैस फीचर्स मिलते हैं। यह शुरूआती कीमत 10 लाख से 18 लाख एक्स शोरुम में बाजार में मिलेगी।

विज्ञापन

नए वर्जन में पैडल शिफ्ट, 4 ड्राइविंग मोड

नए वर्जन में पैडल शिफ्ट, 4 ड्राइविंग मोड, डायनेमिक पार्किंग गाइड, फॉरवर्ड कोलिशन-एवॉयडेंस असिस्ट (FCA), क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्टेंस (BCA), लेन कीपिंग असिस्ट (LKA), लेन फॉलोइंग असिस्ट (LFA), ड्राइवर अटेंशन वार्निंग (DAW), लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट (LVDA) और रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट (ROA) मिलता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ