त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Hyundai की कुछ कारों पर मिल रहे डिस्काउंट आपके काम आ सकते हैं. कंपनी की Creta, Creta N Line, Grand i10 Nios, Aura, i20, Exter, Verna और Alcazar जैसे मॉडल पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज और अपग्रेड बोनस तक के फायदे बताए गए हैं. कुछ मामलों में कुछ बचत 1 लाख रुपये तक हो सकती है. हालांकि, हर कार पर मिलने वाली छूट अलग है और यह वेरिएंट, शहर वा ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करती है. ऐसे में कार खरीदने से पहले ऑफर की पूरी जानकारी जान लेना जरूरी है.
Hyundai Creta और Creta N Line पर कितनी छूट?
Hyundai की पॉपुलर SUV क्रेज के पेट्रोल मॉडल पर 35,000 रुपये तक का कैश बेनिफिट बताया गया है. वहीं क्रेटा N Line पर 45,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनेस और 25,000 रुपये का अपग्रेड बोनस शामिल है. इस सभी को मिलाकर पात्र ग्राहकों को कुल 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है.
Creta Electric पर भी मिल रहे फायदे
Hyundai Creta Electric पर भी ग्राहकों को अलग-अलग तरह के लाभ दिए जा रहे हैं. इसमें 30,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का अपग्रेड बेनिफिट शामिल है. हालांकि, इन ऑफर्स का फायदा संबंधित शर्तों और चुने गए वेरिएंट के आधार पर ही मिलेगा.
Grand i10 Nios और Aura पर ऑफर
Hyundai Grand i10 Nios के पेट्रोल वेरिएंट पर 35,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा, पात्र ग्राहकों को 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी मिल सकता है. वहीं, Hyundai Aura के पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट है. इसके साथ 5,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 5,000 रुपये का ग्रामीण ऑफर भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- Tata Cars Offers: टाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, खरीदने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट
Hyundai i20 और Exter पर कितनी बचत?
Hyundai i20 के चुनिंदा वेरिएंट पर 25 हजार का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी उपलब्ध है. कुछ ग्राहकों को कॉर्पोरेट और ग्रामीण ऑफर का अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है.
दूसरी तरफ, Hyundai Exter पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी शामिल है. ये ऑफर चुनिंदा वेरिएंट पर लागू हैं.
Verna और Alcazar पर भी मिल रहा फायदा
Hyundai Verna पर 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट बताया गया है. इसके अलावा, पात्र ग्राहकों को स्क्रैपेज या एक्सचेंज बोनस, अपग्रेड बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट भी मिल सकते हैं. हालांकि, इन अतिरिक्त लाभों की उपलब्धता ग्राहक की पात्रता और संबंधित शर्तों पर निर्भर करेगी. वहीं, Hyundai Alcazar के पेट्रोल वेरिएंट पर 30,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है. कुछ वेरिएंट पर अतिरिक्त स्क्रैपेज लाभ भी मिल सकता है.
ध्यान दें, Hyundai की इन कारों पर बताए गए ऑफर्स का लाभ लेने से पहले नजदीकी डीलरशिप से छूट और कीमत की पुष्टि जरूर कर लें. अलग-अलग शहरों, वेरिएंट, उपलब्ध स्टॉक और ग्राहक की पात्रता के आधार पर ऑफर में बदलाव हो सकता है.
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
12 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines