कार चोरी होने का डर लगभग हर कार मालिक को रहता है. खासकर तब, जब चोर किसी तरह कार की चाबी का डुप्लीकेट बनाकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश करें. इसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए Hyundai ने अपनी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी में एक नया सिक्योरिटी फीचर जोड़ा है. कंपनी ने Hyundai Venue और Venue N Line में Bluelink Remote Immobiliser पेश किया है. इसकी मदद से कार मालिक जरूरत पड़ने पर अपने फोन से ही कार को रिमोट तरीके से इम्मोबिलाइज कर सकेंगे.
फोन से ही रोक सकेंगे कार का री-स्टार्ट
Hyundai का यह नया फीचर Bluelink ऐप के जरिए काम करता है. अगर कार मालिक को लगता है कि उसकी कार चोरी होने वाली है या कार चोरी हो चुकी है, तो वह ऐप से Remote Immobiliser को एक्टिव कर सकता है. फीचर एक्टिव होने के बाद कार अगर उस समय चल रही है, तो उसे बीच रास्ते में बंद नहीं किया जाएगा.
चलती कार को नहीं रोकेगा सिस्टम
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Remote Immobiliser चलती हुई कर को रोकता या स्विचऑफ नहीं करता. अगर फीचर एक्टिव करने के समय कार सड़र चल रह है तो वह सामान्य तरीक से चलती रहेगी, लेकिन जैसे ही कार बंद होगी, इसके बाद उसे दोबारा स्टार्ट नहीं किया जा सकेगा. यही सुविधा चाबी का डुप्लीकेट बनने जैसी स्थिति में काफी काम आ सकती है.
लाइव कनेक्टिविटी से ट्रैक कर सकेंगे कार
अगर कार में लाइव कनेक्टिविटी उपलब्ध है तो Bluelink ऐप के जरिए उसकी लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है. इससे कार मालिक को वाहन का पता लगाने में मदद मिलेगा. जरुरत पड़ने पर कानून व्यवस्थ से जुड़ी एजेंसियों को भी कार की लोकेशन पता करने में मदद मिल सकती है.
चोरी का शक होने पर भी कर सकते हैं फीचर ऑन
इस फीचर की खास बात है कि इसे पहले से एक्टिव करना जरूरी नहीं है. मान लीजिए कार पार्क करते समय मालिक ने Remote Immobiliser ऑन नहीं किया और बाद मे उसे कार चोरी होने का शक हुआ. ऐसी स्थिति में वह सीधे Bluelink ऐप खोलकर इस फीचर को एक्टिव कर सकता है.
इमरजेंसी में सेंटर से संपर्क की जरूरत नहीं
Remote Immobiliser को एक्टिव करने के लिए ग्राहक को Bluelink सेंटर से संपर्क करके कोई प्रक्रिया पूरी कराने की जरूरत नहीं है. इमरजेंसी की स्थिति में ऐप से ही फीचर चालू किया जा सकता है. इसके बाद कार अगली बार बंद होने पर दोबारा स्टार्ट नहीं होगी.
Hyundai ने इस फीचर को Software-Defined Vehicle यानी SDV टेक्नोलॉजी के जरिए रोल आउट किया है. कंपनी ने इसे Controller Over-the-Air यानी C-OTA अपडेट के जरिए कारों तक पहुंचाया है. इसका फायदा यह है कि योग्य कारों को यह फीचर पाने के लिए वर्कशॉप ले जाने की जरूरत नहीं होगी.
किन कारों में मिलेगा अपडेट?
नवंबर 2025 से बिकने वाले योग्य Venue और Venue N Line मॉडल्स में यह अपडेट रिमोट तरीके से दिया जा सकता है. वहीं, सितंबर 2026 से ccNC से लैस Venue HX10 और Venue N Line N10 वेरिएंट में Remote Immobiliser फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है. इसके अलावा Hyundai आने वाले समय में चुनिंदा पुराने Bluelink मॉडल्स में भी यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएगी.
Bluelink में मिलते हैं 70 से ज्यादा फीचर्स
Hyundai Bluelink सिर्फ कार चोरी से सुरक्षा देने तक सीमित नहीं है. कंपनी के मुताबिक, इसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इनमें SOS और इमरजेंसी असिस्टेंस, एक्सीडेंट होने पर ऑटो-क्रैश नोटिफिकेशन, रिमोट व्हीकल स्टेटस और Find My Car जैसे फीचर्स शामिल हैं. Bluelink सिस्टम में Hyundai Pay, Digital Key और Digital Passport जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
चाबी क्लोन होने पर भी मिलेगी सुरक्षा
कुल मिलाकर, Hyundai का Remote Immobiliser फीचर कार की सिक्योरिटी को एक कदम आगे ले जाता है. खासकर उस स्थिति में जब किसी ने कार की चाबी का डुप्लीकेट या क्लोन तैयार कर लिया हो, फोन से कार को अगली बार स्टार्ट होने से रोकना काफी काम की सुविधा साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- SUV खरीदने का सोच रहे हैं? दिवाली तक रुकिए! इन दो धांसू गाड़ियों की होने वाली है एंट्री
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
46 mins agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
4 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
8 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines