News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बजट सेगमेंट में जिस कंपनी की कारें खूब बिक रही हैं वो कंपनी EV सेगमेंट को ठीक से क्यों समझ नहीं पाई… ये बात हैरान कर देती है। हम बात कर रहे हैं हुंडई मोटर इंडिया की… कंपनी के पास इस समय Kona Ev Ioniq 5 दो इलेक्ट्रिक SUVs हैं और दोनों ही प्रीमियम सेगमेंट में आती हैं। लेकिन बिक्री के मामले में दोनों ही कमजोर निकली।
बात कोना इलेक्ट्रिक की करें पिछले महीने इसकी 71 यूनिट्स की ही बिक्री हुई जबकि फरवरी में 86 यूनिट्स और जनवरी में 102 यूनिट्स की बिक्री हुई थी… यानी इस साल लगातार इसकी बिक्री हो रही है … अब इसका मतलब साफ़ है कि भारत प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए तैयार नहीं है…

hyundai kona ev
हुंडई Kona ev पर 4 लाख का डिस्काउंट
टाटा मोटर्स और MG ने इस बात को अच्छे से समझा है कि अभी समय महंगी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों का नहीं बल्कि सस्ती गाड़ियों का है… और यही वजह है कि टाटा इस समय सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचती है।
अब हुंडई कोना इलेक्ट्रिक की बिक्री बढ़ाने और स्टॉक को क्लियर करने के लिए 4 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 23.84 लाख से शुरू है। अब ऐसे में यह फायदे की डील साबित हो सकती है क्योंकि यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है।
यह भी पढ़ें: यहां 25,000 में मिल रहे हैं Honda Activa और TVS Jupiter
Kona EV के टॉप फीचर्स
हुंडई कोना EV में 39.2 की बैटरी kWh शामिल है और फुल चार्ज में यह 452km रेंज ऑफर करती है। इसकी लम्बाई 4 180mm है और इसमें स्पेस आपको अच्छा मिल जाता है। इसमें 7 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर 6 एयरबैग्स, क्योंकि EV साइलेंट होती हैं, इसलिए कोना में वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम दिया है ताकि लोगों को यह पता सके की कोई कार आ रही है। फिलहाल आप इस डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।