Hyundai Best-Selling Car 2022: इस साल के अक्टूबर में चले दिवाली फेस्टिव सीजन में कार की बंपर बिक्री हुई है जिसमें पहले स्थान पर मारुति सुजुकी ने ली। वहीं, दुसरे स्थान पर हुडाईं कंपनी ने कब्जा किया है। हुंडई कंपनी की तीन टॉप कार किफायती दाम में बेहतरीन माइलेज के साथ आती है।
आज हम आपको इन्हीं तीन कारों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनमें से एक की कीमत सिर्फ 5.43 लाख रुपये है और 28 किलो मीटर तक का माइलेज देती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
और पढ़िए – Ola S1 Air: 2 हजार रुपए में घर ले जाएं यह EV स्कूटर, मात्र 4 सेकंड में पकड़ता है 85 की स्पीड
-
Hyundai Creta
हुडाईं कंपनी की कार हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी भी है। अक्टूबर 2022 में इसकी 11,880 यूनिट्स बेची गई हैं। इस कार का मुकाबला Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, और Maruti Grand Vitara से है। अगर इसका कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की कीमत 10.44 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
-
Hyundai Venue
हुंडई क्रेटा के बाद हुंडई वेन्यू कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यह एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। हुंडई वेन्यू का मुकाबला टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और किआ सोनट के साथ रहता है। वेन्यू में चुनने के लिए दो पेट्रोल इंजन के साथ एक डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है। इसकी कीमत 7 से 12 लाख तक है।
और पढ़िए – सीएनजी किट के साथ यह होगी भारत की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, सबसे अधिक 30 किमी की देगी माइलेज
-
Hyundai Grand i10
इस साल के दिवाली फेस्टिव सीजन में बिकने वाली सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हुंडई कार ग्रैंड i10 है, जिसकी कीमत की शुरुआत 5.43 लाख रुपए है और इसके एक्स-शोरूम की कीमत 8.45 लाख है । इसमें सीएनजी किट का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसके साथ कार का माइलेज 28KM तक पहुंच जाता है। हुंडई कार ग्रैंड i10 का मुकाबला टाटा टियागो और मारुति स्विफ्ट के साथ रहता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 hr agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
3 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
20 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
4 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
4 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines