हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी हो सकती है कीमत और फीचर्स

Hyundai की नई SUV Bayon 26 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने वाली है. ये गाड़ी Venue से ऊपर और Creta से नीचे आने वाली है. जानिए इसमें कौन से फीचर्स मिलने वाले हैं और इसकी क्या कीमत हो सकती है.

विज्ञापन
Hyundai की नई SUV Bayon 26 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी. (Image Credit-Hyundai)

Hyundai की नई SUV Bayon भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है. कंपनी इसे Venue और Creta के बीच रखेगी. यानी कीमत और सेगमेंट के हिसाब से यह Creta से नीचे होगी, लेकिन फीचर्स के मामले में Hyundai ने इसमें कई ऐसी चीजें दी हैं, जो आमतौर पर बड़ी SUV में देखने को मिलती हैं. खास बात यह है कि Bayon में कुछ टेक्नोलॉजी और फीचर्स ऐसे हैं, जो मौजूदा Creta में भी नहीं मिलते. यही वजह है कि लॉन्च से पहले ही इस SUV की काफी चर्चा हो रही है.

कब लॉन्च होगी Hyundai Bayon? 

Hyundai Bayon को भारतीय बाजार में 26 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और ग्राहक 11,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं. कंपनी की यह नई SUV Hyundai Venue से ऊपर और Creta से नीचे पोजीशन की जाएगी. इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

कैसा होगा डिस्प्ले सेटअप

Bayon के केबिन की सबसे खास चीज इसका कर्व्ड स्क्रीन सेटअप है. इसमें दो 12.3-इंच की स्क्रीन एक साथ जुड़ी हुई हैं. इनमें से एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है. दोनों स्क्रीन मिलकर कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले जैसा लुक देती हैं.

विज्ञापन

इसके मुकाबले Hyundai Creta में 10.25-इंच के डिस्प्ले मिलते हैं. Creta में इस तरह का कर्व्ड स्क्रीन अरेंजमेंट भी नहीं दिया गया है. इस लिहाज से Bayon का कॉकपिट ज्यादा मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से लैस नजर आता है.

AI से लैस होगा Bayon का वॉयस असिस्टेंट

Hyundai ने Bayon में AI से जुड़ी टेक्नोलॉजी पर भी खास ध्यान दिया है. इसमें कंपनी का पहला ब्रांड-स्पेसिफिक Generative AI Voice Assistant दिया गया है. इसमें Perplexity और SoundHound AI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.

विज्ञापन

इसके अलावा SUV में Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलेगी. इसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. इसका मतलब है कि यूजर कार से जुड़ी कई जानकारी और सुविधाओं को कनेक्टेड सिस्टम के जरिए एक्सेस कर सकेगा.

19 कंट्रोलर्स में मिलेंगे OTA अपडेट

Bayon में C-OTA यानी Connected Over-the-Air अपडेट का सपोर्ट भी दिया गया है. इसके जरिए कार के 19 तक कंट्रोलर्स में सॉफ्टवेयर अपडेट किए जा सकते हैं. इसके लिए हर बार कार को सर्विस सेंटर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फीचर SUV को लंबे समय तक अपडेटेड रखने में मदद कर सकता है. आज के समय में कारों में सॉफ्टवेयर की भूमिका लगातार बढ़ रही है और Hyundai ने Bayon में इसी दिशा में कदम उठाया है.

विज्ञापन

Level 2 ADAS से लैस होगी SUV

सेफ्टी की मामले में भी Bayon को काफी फीचर्स के साथ उतारा जा रहा है. SUV को ग्लोबल के इनहांस्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें  Level 2 Pro ADAS भी मिलगा. इसमें कुल 23 ADAS फंक्शन दिए गए हैं, जिन्हें 3 रडार और 12 पार्किंग सेंसर सपोर्ट करते हैं. SUV में 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग और सराउंड-व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा

Hyundai Bayon में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड MPi पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. यह इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. SUV में फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है.

विज्ञापन

कितने कलर ऑप्शन में आएगी Bayon?

Hyundai Bayon को ग्राहकों के लिए 10 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इसमें सिंगल-टोन, डुअल-टोन और मैट कलर के विकल्प शामिल होंगे. इससे ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से SUV का एक्सटीरियर चुन सकेंगे.

Bayon की पोजीशन भले ही Creta से नीचे होगी, लेकिन इसके फीचर्स इसे अलग पहचान देते हैं. अब 26 अक्टूबर को लॉन्च के बाद इसकी आधिकारिक कीमत सामने आएगी, जिसके बाद यह साफ होगा कि Hyundai इसे Creta और Venue के बीच किस तरह की कीमत पर उतारती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Hyundai Car Discount: कंपनी की इन कारों पर 1 लाख रुपये तक की छूट! Creta से i20 तक पर मिल रहा फायदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Hyundai

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola