Hyundai Aura New Generation: मारुति (Maruti) के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) को कई अपडेट्स के साथ पेश किया है। इससके फीचर्स के साथ इंजन और डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। साथ ही कार की आधिकारिक तौर पर बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। आइए बुकिंग कीमत और किए गए बदलावों के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Auto Expo 2023: टाटा शोकेस करेगी 3 इलेक्ट्रिक कारें, जानिए क्या होगी खासियत?
Hyundai Aura New Generation Booking Price
हुंडई ऑरा फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू हो गई है। आप 11,000 रुपये देकर कार की बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए हुंडई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। हालांकि, हुंडई की ओर से कार की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) में Hyundai की ओर से इसकी कीमत और डिलीवरी की घोषणा की जा सकती है।
Hyundai Aura New Generation Changes
हुंडई की इस अपडेटेड सेडान में ऑटो हेडलैंप, नए 15 इंच के अलॉय व्हील, नया फ्रंट बंपर, ब्लैक रेडिएटर ग्रिल, नए DRLs हैं। जिससे इसका लुक पहले से ही आकर्षक नजर आ रहा है। कंपनी इस कार को छह कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी। जिसमें Starry Night को नए कलर के तौर पर शामिल किया जाएगा।
और पढ़िए –कार का टायर हो गया है पंचर? तो ये डिवाइस 1 मिनट में कर देगा रिपेयर, जानिए कीमत और खासियत
Hyundai Aura New Generation Engine & Power
Hyundai Aura 2023 सेडान कार में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसे 5-स्पीड मैनुअल (MT) या ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। यह इंजन 83 पीएस की मैक्सिमम पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। कार में सीएनजी किट का विकल्प भी मिलेगा, जो अधिकतम 69 पीएस की पावर और 95.2 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा।
Hyundai Aura New Generation Cabin Features
इसके इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो हुंडई ने इसमें भी कई फीचर्स में बदलाव किए हैं। सेडान में नया 3.5-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट वाला 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, USB-C टाइप चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।
सुरक्षा के लिए इसमें चार एयरबैग दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें दो एयरबैग अलग से लगाने का भी विकल्प होगा। इसके साथ ही इस कार में बर्गलर अलार्म, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
और पढ़िए –New CNG Car in India: Tata अपनी इस कार का लाएगा CNG वर्जन, कीमत बस इतनी सी
इस कार से हो सकता है मुकाबला
हुंडई की इस कार का मुकाबला मारुति की सेडान कार डिजायर से होगा। मारुति सुजुकी की सेडान कार डिजायर 6.24 लाख रुपये से 9.18 लाख रुपये की कीमत रेंज में उपलब्ध है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन के साथ 1197 सीसी का इंजन मिलता है। ये कार 24 किलीमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 hr agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
6 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
23 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines