402 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और धाकड़ माइलेज, Hyundai की यह sedan कार है बेस्ट, कीमत 7 लाख से कम

Hyundai AURA, cng cars, cars under 7 lakhs, hyundai cars

Hyundai Cars: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोग CNG या इलेक्ट्रिक कारों का विकल्प चुन रहे हैं। इसी कड़ी में Hyundai की एक सेडान कार है जो CNG पर 28 km/kg की हाई माइलेज देती है। इसके अलावा यह कार डीजल में 25 kmpl और पेट्रोल में 20 kmpl की माइलेज देती है। इस फैमिली कार का नाम है Hyundai Aura. लेटेस्ट अपडेट यह है कि हाल ही में कंपनी ने इसकी कीमतों में 4000 रुपये वृद्धि की है।

5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन

Hyundai Aura में 1197 cc का पावरफुल इंजन है। यह इंजन 81.8 Bhp की पावर देता है। इसमें five-speed मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों वेरिएंट आते हैं। यह सेडान कार शुरूआती कीमत 6.33 लाख से 8.90 लाख रुपये एक्स शोरुम कीमत में मिलती है।

Hyundai AURA

Hyundai AURA

कार में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसमें चार ट्रिम E, S, SX और SX(O) आते हैं। इसमें छह मोनोटोन कलर ऑप्शन Fiery Red, Starry Night, Aqua Teal, Titan Grey, Typhoon Silver और Polar White मिलते हैं। कार में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और हिल-स्टार्ट फीचर्स

कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एक रिवर्सिंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और हिल-स्टार्ट मिलता है। यह कार मार्केट में Honda Amaze, Tata Tigor और Maruti Suzuki Dzire को टक्कर देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ