Upcoming SUVs: भारत में इस समय SUV सेगमेंट तेजी से बड़ा हो रहा है। अब हर कार कंपनी इस सेगमेंट पर दाव लगा रही है। दरअसल जब से भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का आगमन हुआ है तब से लोग से लोगो ने हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान कारों से दूरी बना ली है। क्योंकि कॉम्पैक्ट एसयूभी कम कीमत में मिल रही हैं और ये वैल्यू फॉर मनी भी साबित होती हैं। आगे वाले दिनों में कई नई और फेसलिफ्ट कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इस लिस्ट में हुंडई मोटर इंडिया और स्कोडा भी शामिल हैं।
Hyundai Venue Facelift
हुंडई मोटर इंडिया अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue का अब फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह दूसरी बार होगा जब वेन्यू का फेसलिफ्ट वर्जन आएगा। नए मॉडल में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके बाहरी लुक से लेकर इंटीरियर तक में काफी नयापन आपको देखने को मिलेगा। मौजूदा वेन्यू में 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2L पेट्रोल इंजन और 1.5L डीजल इंजन मिलते हैं।
नए फेसलिफ्ट मॉडल में भी आपको यही इंजन मिलेंगे और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इन्हें पहले से बेहतर किया जा सकता है। मौजूदा वेन्यू की एक्स-शो रूम कीमत 7.94 लाख रुपये से शुरू होती है। माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत में थोड़ा सा इजाफा किया जा सकता है। नई वेन्यू को इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 31 मई से पहले खरीदें नई कार, 1.50 लाख रुपये तक का मिलेगा डिस्काउंट
Skoda Compact SUV
स्कोडा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। नए मॉडल को MQB A0 IN आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा। सोर्स के मुताबिक इसमें1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115PS पावर और 178Nm का टॉर्क देगा। इसे मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लाया जाएगा।
देश में स्कोडा की इस नई एसयूवी का बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार किया जा रहा है, क्योंकि कंपनी एक बार कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर दाव लगा रही है। भारत में इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। स्कोडा की नई SUV का सीधा मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Maruti Brezza और Kia Sonet से होगा।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar और Bolero से आगे निकली Scorpio, फिर बनी No.1
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
5 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines