Car Discount in August: अगस्त का महीना शुरू हो गया है। कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट इस महीने भी जारी है। इसकी एक बड़ी वजह यही है कि पुराना स्टॉक अभी तक बचा हुआ है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां एक बार फिर डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। अगर आप भी इस महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। हुंडई और स्कोडा अपनी कारों पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही हैं। आइये जानते हैं….
स्कोडा ने दिया 2 लाख का डिस्काउंट
स्कोडा की कारों पर डिस्काउंट का सिलसिला इस महीने भी जारी है। स्कोडा रेंज की सभी कारों 2 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Skoda ने Kushaq और Slavia पर इस 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी शामिल है।
सेडान कार सेगमेंट में Slavia एक शानदार कार है। जबकि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Kushaq की बिक्री भी काफी जबरदस्त रही है, परफॉरमेंस के दम पर इसनें हुंडई क्रेटा से लेकर मारुति ग्रैंड विटारा को भी काफी कड़ी टक्कर दी है। आइये जानते हैं इंजन से लेकर इसके फीचर्स के बारे में…
6 एयरबैग्स के साथ जबरदस्त सेफ्टी
सेफ्टी के लिए कुशाक में 6-एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 8-इंच का ही डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इतना ही नहीं इस कार में सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। ये सभी फीचर्स डेली यूज़ के लिए उपयोगी हैं। कार में स्पेस अच्छा मिल जाता है। 5 लोग इसमें आराम से बैठ सकते हैं।
इंजन की बात करें तो कुशाक में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 115bhp की पावर देता है जबकि इसका इसमें 1.5-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन लगा है जो 150 bhp की पावर देता है। ये दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। स्कोडा की कारें डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में काफी दमदार जरूर होती हैं.. लेकिन After Sales service के मामले में कंपनी ग्राहकों की उमीदों पर खरी नहीं उतर पाती। यही कारण है कि भारत में स्कोडा की बिक्री कम रहती है।
Hyundai ने Venue और Exter पर डिस्काउंट डिस्काउंट
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue पर 55,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है जबकि Exter पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये दोनों ही शानदार SUV हैं और इनकी बिक्री हर महीने काफी अच्छी रहती है। एक्सटर की कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है। इन दोनों ही गाड़ियों में 1.2L का इंजन दिया गया है, लेकिन पावर और टॉर्क में थोड़ा बदलाव भी किया गया है।
Exter में आपको अब पेट्रोल और CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। Hyundai Exter में 1.2-लीटर का इंजन मिलता है जो 82 bhp की पावर ऑफर करता है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Venue के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.2L का पेट्रोल और टर्बो इंजन के ऑप्शन दिए गये हैं। यह एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो कई अच्छे फीचर्स से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें ABS+EBD, 6 एयर बैग्स, हिल होल्ड, ब्रेक असिस्ट और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इस गाड़ी पर मिलने वाला 55 हजार का डिस्काउंट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप हुंडई शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sana Makbul Car Collection: बिग बॉस की विनर घूमती है इस लग्जरी कार में, चौंका देगी कीमत
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
15 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
17 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
19 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines