Upcoming 7 Seater Cars: भारत में 7 सीटर कारों की बिक्री खूब हो रही हैं। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की Ertiga ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। kia Carens भी इस सेगमेंट में खूब बिकती है, अगर थोड़ा बजट और बढ़ा दिया जाए तो Hyundai Alcazar बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अब इन दोनों गाड़ियों के फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में आ रहे हैं। नये मॉडल न सिर्फ बेहतर फीचर्स से लैस होंगे बल्कि डिजाइन में भी नयापन देखने को मिल सकता है। लगातर इन दोनों गाड़ियों की टेस्टिंग जारी है। आइये जानते हैं इस बार क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा इनमें…
Hyundai Alcazar Facelift
हुंडई अपनी प्रीमियम 7 सीटर Alcazar को Level 2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आएगी। हाल ही में एक बार फिर नई Alcazar को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। उम्मीद है कि अल्कजार इस साल सितंबर या फिर अक्टूबर में लॉन्च कर दी जाएगी। यानि फेस्टिव सीजन से ठीक पहले आप नए मॉडल की सवारी कर पायेंगे। नई Alcazar के फ्रंट और रियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं ।
इसके फ्रंट में Creta तरह ही टर्न इंडिकेटर्स के साथ कनेक्टिंग DRLs देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नए मॉडल में नई ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलैम्प्स के साथ हॉरिजॉन्टल स्लेट पैटर्न भी दिखाई दिया है। इसके अलावा नए मॉडल में नए एलॉय व्हील्स दिए जायेंगे। इसके रियर में कनेक्टिंग लाइट बार के साथ नई टेल लाइट्स और नए डिजाइन वाले बंपर देखन एको मिल सकते हैं।
इंजन और पावर
मौजूदा Alcazar में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमे 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.5L पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ये दोनों ही इंजन बेहद रिफाइंड हैं। सिटी और हाईवे पर इनका प्रदर्शन बेहतर बनता है। बताया जा रहा है कि फेसलिफ्ट मॉडल में भी इन दोनों इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। अल्काज़र की एक्स-शोरूम कीमत 16.77 लाख रुपए स लेकर 21.28 लाख रुपये तक जाती है। नये मॉडल की कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Kia Carens Facelift
Kia Carens का फेसलिफ्ट मॉडल भी इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी XL6 और Ertiga से होगा। हाल ही में एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है।रिपोर्ट के मुताबिक नई Carens फेसलिफ्ट को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
इंजन और पावर
Carens facelift को दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में लाया जायेगा । इसमें 1.5L T-GDi पेट्रोल इंजन, 1.5L पेट्रोल इंजन और 1.5L CRDi VGT डीजल इंजन शामिल होंगे जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (आईएमटी) विकल्प के साथ पेश किया जा सकते हैं। ये सभी इंजन मौजूदा Carens को भी पावर देते हैं।
बदल जायेगा डिजाइन
इस बार नई Carens facelift का डिजाइन पूरी तरह से बदल जाएगा। इसमें नई ग्रिल और हेड लाइट्स देखने को मिल सकती है। इसके अलावा LED कनेक्टेड DRLs स्ट्रिप और स्पोर्टी बंपर भी देखने को मिलेगा। कार के रियर में सेल्टोस और सोनेट फेसलिफ्ट की झलक नज़र आएगी। इसके अलावा इसमें R16 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।
ज्यादा होगी कीमत
इस समय Carens की एक्स-शोरूम कीमत 10.51 लाख रुपये से लेकर 19.66 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है क्योंकि इस बारे थोड़े ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है। भारत में इसका सीधा मुकबला मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा रुमियन से होगा। आपको बता दें कि देश में पहली बार Carens को फरवरी 2022 में उतरा गया था और अभी तक इसे अपडेट नहीं किया गया है।
| डायमेंशन | साइज़ (mm) |
| लम्बाई | 4540mm |
| चौड़ाई | 1800mm |
| ऊंचाई | 1708mm |
| व्हीलबेस | 2780mm |
यह भी पढ़ें: 30 दिन में 3 लाख से ज्यादा बिकी ये सस्ती बाइक, होंडा शाइन को छोड़ दिया काफी पीछे
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
5 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
7 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines