Hybrid Car catches fire: भारत में हाइब्रिड कारों की बिक्री में पिछले कुछ समय से तेजी देखने को मिली है। मारुति सुजुकी से लेकर टोयोटा जैसी कार निर्माता कंपनियां अपनी चुनिंदा कारों में माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं। दरअसल ज्यादा माइलेज के लिए कारों में एक छोटी बैटरी लगाई जाती है। इसमें पेट्रोल+बैटरी दोनों मिलकर काम करते हैं जिसकी वजह से एक्स्ट्रा माइलेज का फायदा मिलता है।
खास बात ये है कि कार में लगी ये छोटी बैटरी अपने आप ही चार्ज होती लेकिन एक स्टडी में दावा किया गया है कि हाइब्रिड वाहनों में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
हाइब्रिड कारों में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा
हाइब्रिड कारें जहां एक तरफ किफायती साबित होती हैं, तो वहीं ये आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकती हैं। ऑटोइंश्योरेंस ईजेड ने अपनी एक स्टडी में दावा है कि इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में हाइब्रिड कारों में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस रिपोर्ट के अनुसार, एक लाख हाइब्रिड कारों में से 3474 यूनिट्स में आग लगी थी।
हाइब्रिड कारों में आग लगने के प्रमुख कारण
वैसे तो हाइब्रिड कारों में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन शॉर्ट सर्किट, वायरिंग के साथ छेड़छाड़ या बैटरी में फॉल्ट अहम कारण माने जाते हैं। हालांकि आपकी कार में कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जिनकी वजह से हाइब्रिड कारों में आग लगती है।
- एक्सीडेंट होने पर आग लगने का अधिक खतरा
- शॉर्ट सर्किट
- ऑयल या गैस लीक होना
- कार का खराब मेंटनेंस
- कार में लाइटर, सिगरेट का इस्तेमाल करना
- बैटरी का डैमेज होना
आग लगने पर क्या करें ?
चलती कार में अगर धुएं की गंध आने लगे तो कार को जल्दी से साइड में लगाकर और इंजन को बंद करके तुरंत बाहर निकलें। भूलकर भी कार का बोनट खोलने की कोशिश न करें वरना आग और भी तेज हो जाएगी। इसके बाद पुलिस या फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचित करें और आग के बुझने का इंतज़ार करें। इसके अलावा कार में फायर एक्सटिंगुइशर जरूर रखें ताकि आग पर काबू पाया जा सके।
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम सबसे खतरनाक!
आजकल सभी कारों सेंट्रल लॉकिंग की सुविधा मिल रही है, लेकिन जब कार में आग लगती है तो सबसे पहले सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जाम होता है। ऐसे में हमेशा अपनी कार में एक छोटा सा हथौड़ा (Hammer) रखें ताकि कार की विंडो को तोड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें: 20km की माइलेज, 12 लाख से कम कीमत, ये हैं बेस्ट पेट्रोल SUVs
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
4 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
6 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
8 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
21 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines