हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Husqvarna Vitpilen 250: केफे रेसर बाइक, स्पोर्ट्स और राउंड हेडलैंप से मिलती है अलग लुक, जानें कीमत

विज्ञापन
Husqvarna Vitpilen 250

Husqvarna Vitpilen 250: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में रेट्रो लुक बाइक की इन दिनों हाई डिमांड है। इसी सेगमेंट की एक दमदार बाइक है Husqvarna Vitpilen 250. इसमें 248.76 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। जिससे सड़क पर यह हाई परफॉमेंस देती है। बड़ा इंजन होने के बावजूद यह बाइक 30 kmpl की हाई माइलेज देती है।

9.5 लीटर का फ्यूल टैंक

हस्कवर्ना विटपिलेन 250 का कुल वजन 161 kg है जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। वहीं, इसमें 9.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी सीट हाइट 835 mm है। जिससे इसे कम हाइट वाले लोग भी बेहद आसानी से चला सकते हैं।

 

30.84 bhp की हाई पावर

Husqvarna Vitpilen 250 केफे रेसर बाइक है। यह बाइक 2,68,047 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है। इसमें फिलहाल 1 वेरिएंट और एक कलर ऑप्शन मिलता है। बाइक का BS6 जानदार इंजन 30.84 bhp की पावर क्षमता रखता है। यह बाइक 24 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है।

सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन

Vitpilen 250 में एंटी लॉकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें गोल हेडलैम्प दिया गया है। इसमें सिंगल-पॉड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉम्पैक्ट एलईडी टेल लैंप, क्लिप-ऑन हैंडलबार और फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन स्टील ट्रेलिस फ्रेम के साथ मिलता है।

फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक

इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन है। सेफ्टी के लिए 320 मिमी डिस्क ब्रेक अपफ्रंट और एक 230 मिमी डिस्क ब्रेक रियर में मिलता है। बाइक का मार्केट में KTM 250 Duke, Suzuki Gixxer 250 और Yamaha FZ25 से मुकाबला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें