अगर आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है और अभी तक गाड़ी की RC यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में पुराना नंबर ही दर्ज है, तो इसे अपडेट करने में देरी न करें. मोबाइल नंबर बदलने के बाद RC में भी नई जानकारी दर्ज होना जरूरी है, क्योंकि वाहन से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाओं में OTP की जरूरत पड़ सकती है. पुराना नंबर बंद होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए हर बार RTO के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होती. आप घर बैठे परिवहन विभाग के VAHAN पोर्टल के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
VAHAN पोर्टल पर जाकर करें शुरुआत
वाहन की RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए सबसे पहले परिवहन विभाग की आधिकारिक VAHAN वेबसाइट पर जाएं. यहां जरूरत के हिसाब से लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट करने से जुड़ा विकल्प तलाशें. पोर्टल के अलग-अलग वर्जन में यह विकल्प My Profile या Other Services सेक्शन में मिल सकता है. विकल्प चुनने के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक आगे बढ़ें.
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए रखें ये जानकारियां
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले वाहन से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारियां अपने पास रखें. इनमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर यानी RC नंबर शामिल है. इसके अलावा चेसिस नंबर, इंजन नंबर और पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जानकारी भी मांगी जा सकती है. कुछ राज्यों में मोबाइल नंबर बदलने के लिए अतिरिक्त जानकारी या पहचान सत्यापन की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में आवेदन शुरू करने से पहले सभी जरूरी जानकारियां तैयार रखना बेहतर होगा.
नए मोबाइल नंबर पर OTP से होगा वेरिफिकेशन
पोर्टल पर वाहन की जानकारी भरने के बाद उसका विवरण ध्यान से चेक कर लें. इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करनें और Generate OTP ऑप्शन पर क्लिक करें. नए नंबर पर आए OTP को दर्ज कर सबमिट करें. ध्यान रखें कि प्रोसेस हर राज्यमें एक जैसी हो सकती. कुछ मामलों में पुराने नंबर पर भी OTP भेजा जा सकता है या अतिरिक्त सत्यापन मांगा जा सकता है. इसलिए पोर्टल पर दिखाई देने वाले निर्देशों का पालन करें. प्रक्रिया सफल होने पर स्क्रीन पर अपडेट पूरा होने का मैसेज दिखाई दे सकता है.
ऑनलाइन नंबर अपडेट नहीं हो रहा तो क्या करें?
अगर VAHAN पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो रहा है, पुराना नंबर बंद हो चुका है या OTP मिलने में परेशानी आ रही है, तो अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन वाले RTO से संपर्क करें. राज्य के नियमों के अनुसार आपको कुछ दस्तावेज जमा करने या पहचान सत्यापित कराने की जरूरत पड़ सकती है. ऐसी स्थिति में RTO से सही प्रक्रिया की जानकारी लेना बेहतर रहेगा.
फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान
मोबाइल नंबर अपडेट करते समय सिर्फ परिवाहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें. किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के साथ अपना OTP, पासवर्ड या दूसरी जानकारी साझा करें.
ये भी पढ़ें- क्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है? जानिए क्या है सही नियम
संबंधित खबरें
Mahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
16 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
18 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines