Sell Your used Car: अगर आप भी अपनी पुरानी कार (Used Car) को काफी समय से बेचने में लगे हुए हैं लेकिन सही कीमत आपको नहीं मिल पा रही है तो आप यह समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है। सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि कोई आपकी पुरानी कार को क्यों लेगा ? जब लोग एक नई कार खरीदते समय उसे अच्छी तरह से चेक करते हैं तो भला पुरानी कार को तो ग्राहक ठीक से चेक करके ही लेगा। लेकिन अगर आप यहां बताये गये 5 काम कर लेते हैं तो आपकी कार हाथों-हाथ बिक जायेगी। आइये जानते हैं…
पहला काम: साफ-सुथरी हो कार
आपकी कार जितनी साफ़-सुथरी होगी उतना ही आप ग्राहक को इम्प्रेस कर पाएंगे। मॉडल नया हो या पुराना लेकिन गाड़ी की कंडीशन अगर बेहतर होगी तो उसको अच्छे दाम मिलेंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको गाड़ी की धुलाई करवानी होगी.. अगर कोई बॉडी पर कोई डेंट या स्क्रैच तो उसे ठीक करवा लें। ऐसा करने से कार चमक उठेगी और आपको बेस्ट वैल्यू मिलेगी।
दूसरा काम: मार्केंट वैल्यू चेक करें
अपनी कार की कीमत तय करने से पहले आपको उसकी करंट मार्केंट वैल्यू करनी होगी। आप चाहें तो मार्केट जा सकते हैं, इंटरनेट का सहारा ले सकते है या फिर डीलर से भी बात कर सकते हैं। इससे आपको अपनी कार की सही वैल्यू पता लग जायेगी और आप उसी हिसाब से गाड़ी की कीमत तय कर सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।
तीसरा काम : डॉक्यूमेंट रेडी रखें
कार बेचते समय आपको गाड़ी के सभी डॉक्यूमेंट/पेपर्स हमेशा साथ रखने होंगे, ताकि जरूरत पड़ने आप आप दिखा सकें। इतना ही नहीं आपको सर्विस रिकॉर्ड्स, टायर और बैटरी के वारंटी पेपर्स भी साथ रखने चाहिए। अगर आपके पास सभी पेपर्स पूरे होंगे तो वैल्यू अच्छी मिलेगी।
चौथा काम : बहुत ज्यादा कीमत न रखें
कार की कीमत बहुत ज्यादा न रखें, बाजार भाव के हिसाब से मूल्य निर्धारित करें। क्योंकि ज्यादा के चक्कर में कई बार आपको ग्राहक नहीं मिलते। ज्यादा कीमत देखकर ग्राहक वैसे ही नहीं आते इसलिए सही कीमत तय करें जिससे गाड़ी का सौदा होने में कोई दिक्कत न हो।
पांचवा काम: विज्ञापन से मिलेगी मदद
कार बेचने के लिए अगर विज्ञापन का भी सहारा लेते हैं तो भी यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। विज्ञापन के लिए कार की बेहतर क्वालिटी वाली फोटो दें। आप सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की ये ड्रीम कार क्यों हुई Fail? जानें 3 बड़े कारण, Thar को दी थी टक्कर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines