Old Car selling tips: कार बाजार में आये दिन एक नई कार लॉन्च हो जाती है। ऐसे में ग्राहकों के पास ऑप्शन की कमी नहीं है। कुछ लोग अपनी पुरानी कार को बेचकर नई कार लेते हैं। लेकिन अक्सर उन्हें सही दाम नहीं मिल पाता। अब ऐसे में अगर सही प्लानिंग और स्ट्रेटेजी बनाई जाए तो आप अपनी पुरानी कार को सही दाम में बेच पाएंगे। यहां हम आपको तीन ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपनी पुरानी कार को महंगे दाम में बेच पाएंगे…
पुरानी कार बेस्ट प्राइस में ऐसे बेचें
कार की सही वैल्यू पता करें
अपनी पुरानी कार को बेचने से पहले बाजार में कार की मार्केट वैल्यू पता करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप ऑनलाइन कार वैल्यूएशन टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो लोकल डीलर्स के पास जाकर अपनी पुरानी कार की वैल्यू पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 3 -4 डीलर्स के पास जाना होगा ताकि आपको सही आइडिया लग सके। अगर आपकी कार की कंडीशन ठीक है तो आप उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा रख सकते हैं, ताकि फाइनल मोलभाव के बाद आपको अच्छा रेट मिल सके।
कार की अच्छी कंडीशन दिलाएगी सही दाम
आपकी कार जितनी साफ़-सुथरी होगी उतना ही आपको बेस्ट प्राइस मिलेगा।आपकी कार जितनी साफ़ होगी और दिखने में अच्छी उतना ही आप ज्यादा दाम की उम्मीद कर सकते हैं। कार में कोई स्क्रैच या डेंट आदि हैं, तो उन्हें सही कराएं। इससे कार की वैल्यू बढ़ने में मदद होगी। इसके अलावा, इंजन, ब्रेक, टायर और बैटरी आदि की जांच कराएं। अगर कार में कोई खराबी है तो उसे ठीक करवा लें। कार के सर्विस रिकॉर्ड और इंश्योरेंस पेपर को हमेशा साथ रखें, जिससे खरीददार को भरोसा हो सके।
सही प्लेटफॉर्म चुनें
अपनी कार को बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे True value, Spinny, OLX, और Facebook Marketplace का इस्तेमाल कर सकते हैं। लोकल डीलरों और शोरूम्स से भी संपर्क करके आप अपनी पुरानी कार को अच्छे दाम पर बेच सकते हैं। अपनी कार बचते समय उसकी खूबियां बताना ना भूलें।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की ऐसे करें देखभाल, सालों साल गाड़ी रहेगी टनाटन
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
11 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
13 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
15 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
16 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
18 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines