Engine OverHeat: इस समय गर्मी तेज पड़ रही है दिन के समय तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, दूसरी तरह वाहनों में आये दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इंजन के ओवरहीट(Engine OverHeat) होने की वजह से गाड़ियां ब्रेक डाउन का शिकार हो रही हैं साथ ही आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। यहां हम आपको तीन ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप इंजन को सुरक्षित रख सकतें हैं।
Coolant है बेहद जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार का इंजन ओवरहीट का शिकार न हो तो आपको कूलेंट की मात्रा सही रखनी होगी। क्योंकि कूलेंट ही इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है कूलेंट अगर सही होगा तो आपकी कार गर्मी में भी ओवरहीट नहीं होगी।
इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि किसी अच्छी कंपनी का ही Coolant खरीदें।दरअसल हल्की क्वालिटी या सस्ते कूलेंट की वजह से इंजन लो काफी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा गाड़ी ठंडी होने की जगह गर्म हो सकती है।
लीकेज की जांच जरूर करें
कूलेंट का ठीक मात्रा में होना जरूरी है वहीं आपको ये भी चेक करने की जरूरत है कि कूलेंट लीक न हो। कई बार खराब रास्तों पर और गड्डो में जाने से इस तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। ध्यान रहे अगर अगर इंजन के आसपास कूलेंट की लीकेज मिले तो सर्विस सेंटर पर जाकर इसे ठीक जरूर करवा लें, खुद से ठीक करने की कोशिश न करें।
रेडिएटर की सफाई है जरूरी
इंजन के पास लगे रेडिएटर की सफाई समय पर होगी तो कार बेहतर प्रदर्शन करेगी। इंजन और कूलेंट को ठंडा रखने के लिए रेडिएटर सही होना जरूरी है। अगर रेडिएटर साफ़ अन्हीं होगा तो इंजन के गर्म होने की सम्भावना अधिक बढ़ जायेगी। इसलिए समय-समय पर इसे साफ़ करते रहें।
ये काम जरूर करें
अगर आप कार से लंबा सफ़र कर रहे हैं तो सबसे जरूरी बात ये है कि बीच-बीच में छोटे ब्रेक जरूर लें। 15-20 मिनट तक गाड़ी बंद करें ताकि इंजन ठंडा हो सके। संभव हो तो कार को किसी ठंडी जगह पर पार्क करें। इसके अलावा पानी की बोतलें और एक्स्ट्रा कूलेंट बॉक्स साथ लेकर चलें। अगर जरूरत पड़े आप इस्तेमाल कर सकते हैं और ब्रेक डाउन होने से बच जायेंगे।
यह भी पढ़ें: लग्जरी फीचर्स के साथ Mahindra ने XUV700 का नया वेरिएंट किया लॉन्च, कीमत 16.89 लाख रुपये
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
4 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
6 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines