Electric scooter care in rain: इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतें भी हो रही हैं। काम के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश की वजह से वाहनों में भी दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। अब ज़माना इलेक्ट्रिक वाहनों का है तो ऐसे में उनकी बारिश में देखभाल करना भी जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर का ध्यान रख सकते हैं जिससे वो खराब या ब्रेक न हो।
इलेक्ट्रिक को बारिश में न पार्क न करें
बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक स्कूटर को पार्क करने से बचना चाहिए। अगर स्पेस की दिक्कत है तो EV को वाटरप्रूफ कवर या शेल्टर के नीचे पार्क करें। दरअसल लम्बे समय तक बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर के खड़े रहने से उसमें नमी आ सकती है, जिससे कई हिस्सों में जंग लगने का भी खतरा बन रहता है।
जलभराव वाली सड़कों पर न जाएं
इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऐसी जगहों पर लेकर जाने से बचें जहां ज्यादा जलभराव होता है। क्योंकि ज्यादा पानी में रहने से इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर पानी जा सकता है और उन हिस्सों को खराब कर सकता है जो जो ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। ऐसे में आग लगने का भी भी खतरा बढ़ जाता है और पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं।
टायर और ब्रेक चेक करें
स्कूटर के दोनों टायरों को ठीक से चेक करें… अगर ग्रिप घिस गई हो या टायर्स कमजोर पड़ गये तो नए टायर्स लगवा लें । क्योंकि खराब टायरों की ग्रिप आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं और फिसलने का डर लगा रहता है। इसलिए टायरों में अच्छी ग्रिप होना चाहिए। इसके अलावा स्कूटर के ब्रेक सिस्टम की जांच करें और कुछ भी गड़बड़ लगे तो ठीक करवा लें।
सफाई है जरूरी
वैसे तो स्कूटर की सफाई रोजाना ही जरूरी है लेकिन बारिश के मौसम में तो रोजाना और जब जरूरत पड़े तब सफाई करनी चाहिए ब्रेक और इलेक्ट्रिक कनेक्शनों को सूखा रखें, इसके अलावा इलेक्ट्रिक कनेक्शनों को भी पूरी सूखा रखें। अगर कहीं पानी नजर आये तुरंत साफ करें।
चार्जर सुरक्षित रखें
इलेक्ट्रिक स्कूटर के चार्जर को हमेशा सेफ रखें और इसकी सफाई करें। इस बात पर भी ध्यान दें कि पानी या नमी इसमें न जा पाए। अगर तेज बारिश हो रही है तो स्कूटर को चार्ज करने से बचना चाहिए वरना पानी की वजह से शॉर्ट सर्किट भी हो सकती है और आपका काफी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Diwali Dhamaka: Kia Seltos से लेकर Mahindra XUV 400 पर 3 लाख का डिस्काउंट, हाथ से जाने ना दें मौका
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines