Prevent car Tyres theft: कार में टायर्स की अहम भूमिका होती है, यदि एक भी टायर अगर खराब हो तो गाड़ी दो काम भी आगे नहीं जा सकती है। आजकल बाजार में एडवांस्ड टायर्स आने लगे हैं जिनके इस्तेमाल से गाड़ी की माइलेज में इजाफा होने साथ बढ़िया परफॉरमेंस भी मिलती है। लेकिन गाड़ी में लगे ये टायर्स आसानी से चोरी हो जाते हैं। महंगे होने की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आपको बता दें कि चोरों के लिए गाड़ी के टायर चुराना बहुत ही आसान होता है। चोर बड़ी सफाई से टायर्स को खोल देते हैं। लेकिन यहां हम आपको ऐसा तरीका बात रहे हैं जिसकी मदद से आप चोरों की नाक में दम कर सकते हैं।
एंटी-थेफ्ट नट्स
किसी भी गाड़ी के टायर्स में लगे नट्स को खोलने के लिए चोरों के पास जरूरी चाबी रहती है जिसकी मदद से आयर को खोलना आसान हो जाता है। ऐसे में चोरी को रोकने के लिए आप एंटी-थेफ्ट नट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। और आप इन्हें बाजार में आसानी से खरीद भी सकते हैं। खास बात ये है कि एंटी-थेफ्ट नट्स को खोलने के लिए खास चाबी की जरूरत होती है। यह टूल चोर के पास नहीं होगा, जिससे इन्हें खोलना असंभव होगा। सेफ्टी के लिए आप कार के सभी टायर्स में इस तरह के एक-एक नट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये काम भी करें
कार के टायर्स को चोरी होने से बचाने के लिए आप व्हील लॉक भी लगा सकते हैं। व्हील लॉक की मेटल प्लेट्स नट-बोल्ट्स को कवर कर लेती हैं, जिससे उन्हें खोलने का मौका चोरों को कभी नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आपकी कार लंबे समय घर से बाहर खुले में खड़ी होती है तो आप यह तरीका इस्तेमाल सकते हैं। इतना ही नहीं कार के टायर्स को मोड़ कर पार्क करना सही रहता है क्योंकि ऐसी स्थिति में चोरों को नट-बोल्ट को खोलने में परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Hero Xoom 125 खरीदने से पहले जानें इसकी 5 बड़ी खूबियां, कीमत 86900 रुपये से शुरू
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines