Bike Care in winter: नवंबर का महीना भी अब धीरे-धीरे खत्म होने को है, और ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार देश में ठंड थोड़ी ज्यादा पड़ सकती है। सर्दी के मौसम में अक्सर बाइक काफी दिक्कत करती है। कभी स्टार्ट होने में दिक्कत तो कभी ब्रेक डाउन की समस्या। वैसे जो लोग बाइक की सर्विस रेगुलर करवाते हैं उन्हें दिक्कत कम होती है। सर्दी के मौका में बाइक की बैटरी से लेकर स्पार्क प्लग तक की केयर सबसे जरूरी है क्योंकि अगर ये पार्ट्स खराब होंगे तो बाइक ठीक से नहीं चलेगी। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी बाइक सालों–साल नई जैसी रख सकते हैं।
स्पार्क प्लग क्लीन करें
बाइक में लगे स्पार्क प्लग को आप घर पर ही इन्हें साफ़ कर सकते है और यदि घर संभव ना हो तो आप बाहर किसी भी मैकेनिक इनकी सफाई करवा सकते हैं। स्पार्क प्लग की सफाई बेहद जरूरी है। अक्सर इसमें कचरा या कार्बन आ जाने से इंजन स्टार्ट होने में काफी दिक्कत होने होती है। हर 1500-2000 किलोमीटर पर स्पार्क प्लग को बदल देना चाहिये। अगर आप स्पार्क प्लग की सफाई/जांच समय–समय पर नहीं करोगे तो यह कभी भी खराब हो सकता है।
हर हफ्ते बैटरी चेक करें
बैटरी हर बाइक की जान होती है। समय–समय पर इसकी जांच जरूरी है। यह भी ध्यान दें कि कहीं इसमें कोई लीकेज तो नहीं है अगर ऐसा है तो तुरन्त ठीक करा लेना ही बेहतर होता है। एक बैटरी की लाइफ 2-3 साल की ही होती और अगर इनमें खराबी नजर आये तो नई बैटरी बदल लेनी चाहिए।
एयर फिल्टर की सफाई मतलब माइलेज में इजाफा
बाइक में लगे एयर फिल्टर की सफाई सबसे जरूरी है, क्योंकि इसके गंदा होने से इंजन पर असर पड़ता है और आपको अच्छी परफॉरमेंस नहीं मिलेगी। इसलिए समय–समय पर एयर फिल्टर की सफाई जरूरी है। शायद आपको यह मालूम नही है कि एयर फ़िल्टर की सफाई से माइलेज में जबरदस्त फर्क नज़र आता है। एयर फ़िल्टर को अगर आप साफ़ रखते हैं तो इससे बाइक की माइलेज में इजाफा होता है।
Engine Oil
इंजन ऑयल को अनदेखा न करें
कई बार जब बाइक हैवी ट्रैफिक में ज्यादा चलती है तो क्लच का इस्तेमाल खूब होता है जिसकी वजह से इंजन Oil भी खूब जलता है। हर 1500-2000 किलोमीटर पर बाइक का इंजन ऑयल चैक करा लें या जब तक इंजन ऑयल कम या काला न पड़ जाए। वरना इंजन गर्म हो होकर ब्रेक डाउन हो जाएगा। इतना ही नहीं इसके अलावा बाइक की चेन सेट को चेक करा लें,अगर ढीली हो गई हो तो थोड़ा सेट करवा लें।
टायर्स में हवा एक दम हो सही
हर मौसम में बाइक के टायर में हवा का प्रेशर सही रखें। ऐसे में हफ्ते में एक बार बाइक के दोनों टायर्स में हवा का प्रेशर जरूर चेक करें। इतना ही नहीं समय–समय पर व्हील बैलेंसिंग कराना भी फायदेमंद रहता है। आजकल नाइट्रोजन हवा आसानी से मिल जाती हैं जोकि टायर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।
यह भी पढ़ें: नई Renault Duster हुई लॉन्च, बदल गया पूरा डिजाइन, जानें कब शुरू होगी बिक्री
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines