Scooter Care in Summer: इस समय भारत में गर्मी तेज पड़ रही है। गर्मी में तो Scooter पर चलने वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इतना ही नहीं तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते Scooter के टायर्स से लेकर इंजन तक पर बुरा असर पड़ता है और Scooter ओवरहीट का शिकार हो जाता है। लेकिन यहां हम आपको 5 ऐसे एक्सपर्ट टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अगर आप फॉलो करें तो गर्मी में भी अपने Scooter फिट रख सकेंगे। आइये जानते हैं…
टायर्स की देखभाल सबसे जरूरी
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा असर स्कूटर के टायर्स पर पड़ता है। अगर टायर्स घिस रहे हैं या उन पर दरार नजर आये तो तुरंत नए टायर्स लगवा लें, क्योंकि खराब टायर्स हीट के चलते फट सकते हैं या फिर बार-बार पंचर (Puncture) हो सकते हैं। इसके अलावा टायर्स में जितनी हवा बताई गई है उससे थोड़ी ज्यादा ही भरवाना जरूरी है क्योंकि गर्मी म
गर्मी में स्कूटर ब्रेक डाउन का शिकार न हो तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि इसके इंजन ऑयल को नियमित रूप से बदलें। अगर इंजन ऑयल कम हुआ, या काला पड़ गया हो तो तुरंत नया ऑयल डालें या टॉप अप करें। अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो आपका स्कूटर सीधा गैराज के दर्शन करेगा और बड़ा खर्चा भी आ सकता है।
ब्रेक की जांच है जरूरी
गर्मी में स्कूटर ब्रेकडाउन का शिकार न हो इसके लिए ब्रेक शू को चेक करवा लें। अगर ब्रेक पैड्स घिस गये हैं तो उन्हें चेंज करवा लें। लेकिन ब्रेक्स के मामले में लापवाही ना बरतें। ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
रेगुलर करें बैटरी की देखभाल
गर्मी में बैटरी के टर्मिनलों को रेगुलर चेक करें, क्योंकि कई बार कार्बन आने से बैटरी की लाइफ कम होने लगती है और जल्दी खराब हो जाती है। इसके अलावा बैटरी के वॉटर लेवल की जांच जरूर करें। अगर जरूरत पड़े तो डिस्टिल्ड वाटर भी डालें। वैसे आजकल मेंटेनेंस फ्री बैटरी भी आने लगी हैं जिनकी केयर करने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप इन सभी टिप्स को फॉलो करेंगे तो गर्मी में भी आपका स्कूटर हर मौसम में बढ़िया चलेगा।
यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा फ्यूल, जानें क्या है नियम?
संबंधित खबरें
इस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
59 mins agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 hr agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
19 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
21 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines