देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में वियतनाम की कंपनी VinFast से जुड़ा Green SM अब भारत के कैब बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है. राजधानी दिल्ली में ऑल-इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने ड्राइवरों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोल दिए हैं. इस बीच खास बात यह है कि यह सेवा पूरी तरह इलेक्ट्रिक कारों पर आधारित होगी, जिससे यात्रियों को पर्यावरण के अनुकूल और किफायती यात्रा का विकल्प मिल सकेगा. ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि Green SM में ड्राइवर कैसे बन सकते हैं और वहां काम करने पर कितनी कमाई हो सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: 360° कैमरा या पार्किंग सेंसर, कार में कौन-सा फीचर ज्यादा जरूरी है? ज्यादातर लोग कर देते हैं ये गलती
सैलरी, सुविधाएं और नौकरी की शर्तें
Green SM से जुड़े ड्राइवरों के अनुसार कंपनी शुरुआती दौर में आकर्षक वेतन और कई अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान कर रही है. ड्राइवरों को हर महीने लगभग 35,000 से 40,000 रुपये तक की सैलरी का अवसर मिल सकता है, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वालों की कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है. कंपनी अपने ड्राइवरों को पेशेवर प्रशिक्षण देने के साथ-साथ ग्राहक सेवा के बेहतर तरीके भी सिखाती है. इसके अलावा दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ भी दिया जा रहा है. नियमित कैब सेवाओं की तुलना में यहां काम का ढांचा ज्यादा व्यवस्थित बताया जा रहा है, जिससे नौकरी में स्थिरता और सुरक्षा दोनों मिलती हैं.
10 घंटे की ड्यूटी, हफ्ते छुट्टी और प्रशिक्षण के साथ मिलती है कमाई
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी से जुड़े ड्राइवरों का कहना है कि यहां प्रतिदिन लगभग 10 घंटे की ड्यूटी निर्धारित की गई है. इसके बदले ड्राइवरों को नियमित भुगतान और सप्ताह में एक दिन की छुट्टी भी दी जाती है. नौकरी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ दिनों की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें वाहन संचालन, सुरक्षा नियम, मोबाइल ऐप का उपयोग और यात्रियों के साथ व्यवहार जैसी महत्वपूर्ण बातें सिखाई जाती हैं. ट्रेनिंग के दौरान कंपनी रोजाना 600 रुपये से 1,000 रुपये भत्ता भी देती है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है. कंपनी ड्राइवरों के लिए बीमा सुरक्षा की भी व्यवस्था कर रही है, जिससे दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके. साथ ही, ड्राइवर को गाड़ी देने से पहले कंपनी 20,000 रुपये सिक्योरिटी मनी भी लेती है. जिसमें से 5,000 रुपये तत्काल लिए जाते हैं और बाकी के 15,000 रुपये सैलेरी से काटी जाती है.
Green SM में ड्राइवर बनने के लिए ऐसे करें आवेदन
- अगर आप Green SM के साथ ड्राइवर के रूप में जुड़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले कंपनी से संपर्क करें या भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें.
- इंटरव्यू में शामिल होकर अपनी योग्यता और अनुभव बताएं.
- आधार कार्ड, पैन कार्ड और वैध ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करें.
- कंपनी द्वारा आयोजित ड्राइविंग टेस्ट में भाग लें और उसे सफलतापूर्वक पास करें.
- चयन होने पर निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करें.
- प्रशिक्षण के दौरान वाहन संचालन और ग्राहक सेवा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें.
- मेडिकल जांच और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें.
- पुलिस वेरिफिकेशन के बाद आखिरी स्वीकृति प्राप्त करें.
- आवश्यक सुरक्षा जमा राशि की प्रक्रिया पूरी करें.
- सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आपको वाहन सौंप दिया जाएगा और आप अपनी नौकरी शुरू कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Electric Taxi Service: Uber-Ola को मिलेगी नई टक्कर! दिल्ली में 5 जून से शुरू होगी Green SM
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
5 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
8 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
11 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines