हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गर्मी में ऐसे बढ़ा सकते हैं स्कूटर की माइलेज, हर महीने होगी पैसों की बचत

अगर आपका स्कूटर गर्मी में खराब माइलेज दे रहा है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसे आसन टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप काफी अच्छी माइलेज पा सकते हैं साथ ही आपको बढ़िया परफॉरमेंस भी मिलेगी।

विज्ञापन

Best Mileage Tips for Scooter: गर्मी में अक्सर वाहनों की परफॉरमेंस डाउन हो जाती है और साथ ही फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है। इस समय गियरलैस स्कूटर खूब बिक रहे हैं और हम सब जानते हैं कि इनकी माइलेज कम ही होती है ऐसे में माइलेज अगर और भी खराब हो जाये तो फिर दिक्कत होने लगती है। लेकिन यहां हम आपको बेस्ट एक्सपर्ट टिप्स दे रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अपनी गाड़ी से 100% माइलेज प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन एक्सपर्ट टिप्स के बारे में…

स्पीड का रखें ध्यान

अपने स्कूटर को रफ़्तार 40-60kmph ही रखें, ऐसा करने से फ्यूल की खपत कम होगी और माइलेज में इजाफा होगा। इतना ही नहीं रफ्तार कम करने से आप स्मूथ राइड का भी मज़ा ले सकते हैं।

RPM सेट करें 

कम माइलेज के पीछे हाई RPM मीटर भी है। देखने में आता है कि लोग बेवजह गाड़ी में रेस देते हैं.. जिसकी वजह से सबसे ज्यादा फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। इसलिए कम rpm पर स्कूटर चलायें और कम एक्सेलरेटर दें।

सर्विस रेगुलर होनी चाहिए  

आप अपने स्कूटर को कम चलायें या ज्यादा लेकिन गाड़ी की सर्विस आपको समय पर करवानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इंजन के साथ अन्य चीजें भी दुरुस्त रहेंगी और आपको बेहतर परफॉरमेंस के साथ अच्छी माइलेज मिलेगी ।

टायर्स के लिए नाइट्रोजन हवा जरूरी 

गर्मी में नाइट्रोजन हवा टायर्स के लिए वरदान है। इसके इस्तेमाल से टायर्स ठंडे और हलके रहते हैं साथ ही माइलेज भी काफी बेहतर मिलती है। इतना ही नहीं गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर बनती है।

फालतू सामान लेकर न चलें

अपने स्कूटर में एक्स्ट्रा सामान लेकर न चलें, ऐसा करने से स्कूटर पर लोड परता है जिसकी वजह से इंजन को जोर लगाना पड़ता है आगे बढ़ने के लिए और फिर शुरू होता है माइलेज का कम होना।

यह भी पढ़ें: 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ नई MG Gloster हई लॉन्च, कीमत 38.80 लाख रुपये

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें