एक एंट्री लेवल बाइक काफी अच्छी माइलेज ऑफर करती है क्योंकि इंजन छोटा होता है। लेकिन जो लोग रॉयल एनफील्ड और जावा जैसी हैवी इंजन वाली बाइक रोजाना चलाते हैं उन्हें कम माइलेज के सामना पड़ता है। हैवी इंजन की वजह से फ्यूल की खपत भी बढ़ती है। ऊपर से रोजाना ट्रैफिक का सामना भी करना पड़ता है। अगर आप भी अपनी बाइक की खराब माइलेज से परेशान तो यहां हम आपको तीन ऐसे उपाय बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं और आप रोजाना राइड के दौरान फ्यूल की बचत कर अच्छी माइलेज का फायदा उठा पाएंगे।
सैंडपेपर से करें स्पार्क प्लग की सफाई
बाइक में लगे स्पार्क प्लग की सफाई बेहद जरूरी है, अगर स्पार्क प्लग में अगर गंदगी आ जाए तो आपकी बाइक स्टार्ट होने में काफी दिक्कत करेगी। अगर इसमें गंदगी ज्यादा हो तो बाइक की माइलेज भी कम होने लगती है, ऐसे में आप खुद ही घर पर भी स्पार्क प्लग की सफाई कर सकते हैं, सफाई के लिए आप सैंडपेपर (Sandpaper) की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। स्पार्क प्लग अगर साफ़ और अच्छा होगा तो बाइक न सिर्फ फ़ास्ट स्टार्ट होगी साथ ही माइलेज में भी इजाफा होगा।
एयर फिल्टर रखें क्लीन
बाइक की खराब और अच्छी माइलेज के पीछे एयर फिल्टर का बहुत बड़ा हाथ होता है। यह एक खास पार्ट होता है। खराब और गंदे एयर फिल्टर से बाइक की माइलेज परफॉरमेंस खराब होने लगती हैं। क्योंकि अगर यह गंदा हो जाए तो इंजन तक साफ एयर नहीं पहुंचती और इंजन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पाता है। आप एयर फिल्टर की को घर पर भी क्लीन कर सकते हैं या फिर सर्विस सेंटर भी जा सकते हैं। साफ़ एयरफ़िल्टर से माइलेज तेजी से सुधार आता है।
ऑयल फिल्टर क्लीन करें
बाइक में इंजन ऑयल चेंज करते समय एक छोटा सा ऑयल फिल्टर भी लगा होता है जो हर बार चेंज होता है, इसका काम इंजन ऑयल को साफ करना होता है जिससे इंजन अच्छी तरह से काम करता है और फ्यूल की खपत कम होगी और माइलेज में भी इजाफा होगा। अगर इंजन ऑयल में गंदगी चली जाए तो इंजन में दिक्कत आने लगती है। ऐसे में इस फिल्टर को बदल देना ही बेस्ट ऑप्शन होता है।
यह भी पढ़ें: ये हैं सबसे ज्यादा स्पेस वाले स्कूटर, सीट के नीचे रख सकते हैं दो हेलमेट और बहुत सारा सामान
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
10 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
11 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
17 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines